शाहरुख की बेटी ने दीपिका को नहीं पहचाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण के तो अब शाहरुख खान से फैमिली रिलेशन बन गए हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि शाहरुख की बेटी सुहाना उनको देखकर भी नहीं पहचान पाईं।
उससे भी बड़ी बात ये है कि इस इग्नोर से दीपिका भी काफी खुश हुईं। बात तब की है जब 'हैप्पी न्यू ईयर' के लिए कलाकारों का चयन किया जाना था।
चूंकि फिल्म की नायिका महाराष्ट्रियन है इसलिए दीपिका का महाराष्ट्रियन लुक में ही टेस्ट लिया गया।
टेस्ट के वक्त शाहरुख की बेटी सुहाना भी वहां मौजूद थीं और उन्होंने ये ऑडीशन भी देखा। इसके बाद सुहाना ने दीपिका को फोन कर के यू पूंछा कि आप कहां हैं ऑडीशन में नहीं आईं?
ये सुनकर दीपिका काफी खुश हो गईं जिसका कारण ये था कि वह किरदार में इतनी परफेक्ट नजर आईं कि सुहाना तक उनको नहीं पहचान पाई। ये बात उन्होंने सभी को बताई।