फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sadda Haq to release in region on May 10

'साड्डा हक' 10 मई को होगी रिलीज

Sun, 28 Apr 2013 03:48 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
Sadda Haq to release in region on May 10

पंजाबी फिल्म ‘साड्डा हक’ पूरे देश में 10 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रदर्शन पर लगी पाबंदी को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है।

विज्ञापन


फिल्म के निर्माता कुलविंद्र सिंह सिद्धू और दिनेश सूद ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में ये बातें कहीं।
 
फिल्म के निर्माता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से काफी बड़ी राहत मिली है।

कानून के नजरिये से फिल्म का विश्लेषण कर, इसके प्रदर्शन के लिए हरी झंडी दे दी गई है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि चूंकि 10 मई को ही देश के सिनेमाघरों में प्रदर्शन के लिए बुकिंग मिल रही है, इसलिए यह तारीख तय की गई।

कानूनी फैसले के तहत फिल्म में किसी तरह के बदलाव नहीं किए जा रहे हैं।

सिद्धू ने कहा कि फिल्म में कोई दृश्य ऐसा नहीं है, जिससे किसी भी शहर में दिक्कतें पेश आए। कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की है।  
विज्ञापन


निर्माता दिनेश सूद ने कहा कि फिल्म में कोई ऐसी बात नहीं है जिससे किसी समुदाय या धर्म विशेष की भावनाएं आहत हो।

फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाए जाने से करीब 15 करोड़ आर्थिक नुकसान हुआ है, लेकिन कोर्ट से राहत मिलने के बाद दर्शकों को फिल्म देखने का पूरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूके और यूएसए में हिट
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी में फिल्म 'साड्डा हक' के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई थी, लेकिन मुंबई के सिनेमाघर में अभी भी इसका प्रदर्शन जारी है।

ब्रिटेन और अमेरिका में इस फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना मिली है। निर्माता केएस सिद्धू ने कहा कि विदेश में यह अब तक की सबसे बड़ी पंजाबी हिट है।

गौरतलब है कि 'साड्डा हक' फिल्म को 5 अप्रैल को रिलीज किए जाने से ठीक एक दिन पहले उसे प्रदर्शित किए जाने पर रोक लगाई गई थी।

सर्वोच्च अदालत में प्रतिबंध को प्रोड्यूसर विटाल मीडिया ने चुनौती दी थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से फिल्म के प्रदर्शन को अनुमति दिए जाने के बावजूद राज्यों की ओर से लगाया गया प्रतिबंध अनुचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed