फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sachin Tendulkar To Host A Special Screening Of 'Sachin: A Billion Dreams' For Indian Armed Forces

सैनिकों के लिए सचिन रखेंगे बायोपिक की स्पेशल स्क्रीनिंग

Sat, 20 May 2017 12:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 20 May 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar To Host A Special Screening Of 'Sachin: A Billion Dreams' For Indian Armed Forces
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स'
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी आने वाली फिल्म 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग भारतीय सशस्त्र बलों के लिए रखने का फैसला किया है। ये स्क्रीनिंग आज नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


सचिन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'हम भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रख रहे हैं। ये उन्हें धन्यवाद कहने का एक तरीका है।' आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी ने सुरक्षा बलों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी हो। इससे पहले अक्षय कुमार भी दिल्ली की महिला पुलिसकर्मियों के लिए 'नाम शबाना' फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रख चुकी हैं।
विज्ञापन


'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' का निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने किया है। फिल्म 26 मई को पांच भाषाओं में रिलीज होगी।

प्रधानमंत्री ने भी दीं शुभकामनाएं

Sachin Tendulkar To Host A Special Screening Of 'Sachin: A Billion Dreams' For Indian Armed Forces
पीएम मोदी के साथ सचिन और अंजलि तेंदुलकर
इस सिलसिले में सचिन ने अपनी पत्नी अंजलि के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उसके बाद पीएम ने दोनों के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'सचिन तेंदुलकर के साथ मुलाकात हुई। उनकी जिंदगी ने सभी को प्रेरित किया है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed