Amanda Awards: अमांडा अवॉर्ड्स में 'सेंटिमेंटल वैल्यू' ने लहराया परचम; क्या बोले फिल्म के लेखक और निर्देशक?
Sentimental Value won Amanda Awards: फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' ने लगातार आठ अमांडा पुरस्कार जीते हैं। फिल्म के निर्देशक जोआकिम ट्रायर और लेखक एस्किल वोग्ट ने इस पर एक बातचीत के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोआकिम ट्रायर की ऑस्कर विजेता फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' ने इस साल अमांडा पुरस्कारों में भी सबसे सफल फिल्म साबित हुई। फिल्म ने यहां कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
फिल्म को लेकर क्या बोले वोग्ट?
अमांडा पुरस्कारों में फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' के लिए निर्देशक जोआकिम ट्रायर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। इतना ही नहीं फिल्म की कहानी लिखने वाले एस्किल वोग्ट को फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला है। इस बारे में वोग्ट ने वैरायटी से बातचीत के दौरान कहा, ‘जब मैं अकेले लिखता हूं, तो मैं टालमटोल करता हूं। मगर जब मैं जोआकिम के लिखता हूं तो मुझे उसके साथ एक दिन बिताने मिल जाता है।’
जोआकिम ट्रायर ने क्या कहा?
जोआकिम ट्रायर ने अपने जीवन में साथी एस्किल वोग्ट की अहमियत को लेकर बात की। उन्होंने फिल्म के दौरान वोग्ट के साथ बिताए वक्त के बारे में भी काफी कुछ कहा। ट्रायर बोले…
- एस्किल से मेरे माता-पिता के बाद मेरा सबसे लंबा रिश्ता है।
- हम दोनों को इसके बारे में बेवजह रोमांटिक होने की जरूरत नहीं है।
- हमें एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहना होगा, यही एक सच्चा उपहार है।
- फिल्म बनाने और रिलीज करने के दौरान बहुत कुछ होता है।
- हम दोनों उस सुरक्षित माहौल में वापस जाना और उस शांति को फिर से खोजना पसंद करते हैं।
कब रिलीज हुई थीं 'सेंटिमेंटल वैल्यू'?
फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ नॉर्वेजियन फिल्म के पुरस्कार सहित आठ ट्रॉफियां अपने नाम कीं। फिल्म की कहानी एक पिता और उसकी दो बेटियों पर आधारित है। फिल्म में एक पिता काफी वक्त से अपनी दो बेटियों से दूर रहता है। मगर किस्मत उन्हें करीब लाती है।