फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   MirzapurThe Movie first-look posters out on social media featuring ravi kishan,Sushant Singh and Sonal Chauhan

फिल्म ‘मिर्जापुर’ के मेकर्स ने जारी किए चार नए पोस्टर्स, बब्बन बबुआ से लेकर मुमताज बीबी तक की मिली झलक

Sun, 23 Aug 2026 11:34 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Aug 2026 11:34 PM IST
सार

Mirzapur: The Movie Poster Released:  फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ के नए पोस्टर्स मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिए हैं। फिल्म में इस बार कई कलाकारों की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। जानें कौन हैं वो एक्टर्स...

विज्ञापन
MirzapurThe Movie first-look posters out on social media featuring ravi kishan,Sushant Singh and Sonal Chauhan
'मिर्जापुर: द मूवी' - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmovies

विस्तार

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ जल्द रिलीज होने वाली है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म के अन्य किरदारों से भी पर्दा उठा दिया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के नए पोस्टर्स रिलीज किए हैं। 

विज्ञापन


किन किरदारों के हुए पोस्टर रिलीज?
'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स ने फिल्म से जुड़े कई अन्य किरदारों का भी पोस्टर जारी किया है। इनमें रवि किशन, मोहित मलिक, सुशांत सिंह और सोनल चौहान शामिल हैं। फिल्म मे रवि किशन बब्बन बबुआ, मोहित मलिक बिरजू लोहार, सुशांत सिंह भैरव सिंह कर्णावत और सोनल चौहान मुमताज बीबी की भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन

MirzapurThe Movie first-look posters out on social media featuring ravi kishan,Sushant Singh and Sonal Chauhan
'मिर्जापुर: द मूवी' - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmovies

रवि किशन भी बने लड़ाई का हिस्सा
किरदारों का परिचय नए तरीके से दर्शकों को दिया था। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शामिल थे। इसके पहले जब अगस्त में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। तब यह दिखाया गया था कि इस बार सत्ता की लड़ाई सिर्फ कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना के बीच ही सीमित नहीं होगी। इस बार रवि किशन उर्फ बब्बन बबुआ भी इस वर्चस्व की लड़ाई का हिस्सा होंगे।

MirzapurThe Movie first-look posters out on social media featuring ravi kishan,Sushant Singh and Sonal Chauhan
'मिर्जापुर: द मूवी' - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmovies

कब होगी फिल्म रिलीज?

यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कास्ट में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed