Viral Video: स्टेज पर फिर थिरके रवि किशन, किया वायरल स्टेप; कार्यक्रम में सम्मानित हुए सुभाष घई समेत कई कलाकार
Ravi Kishan Viral Video: रवि किशन इन दिनों फिल्मी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक छाए हुए हैं। उनका एक डांस स्टेप खूब वायरल है। वह जहां भी जाते हैं, उस डांस स्टेप को जरूर करते हैं। मुंबई के एक अवॉर्ड इवेंट में भी रवि किशन अपना वायरल डांस स्टेप करते दिखे। इस कार्यक्रम में कई बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां नजर आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में मुंबई में एक अवॉर्ड इवेंट हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आए। इन कलाकारों को देश का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया था। इस कार्यक्रम में अभिनेता और सांसद रवि किशन भी पहुंचे थे।
दर्शकों की फरमाइश पर उन्होंने अपना वायरल डांस स्टेप भी करके दिखाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दर्शकों ने बढ़ाया रवि किशन का उत्साह
इस इवेंट के दौरान रवि किशन के साथ स्टेज पर कुछ अन्य बॉलीवुड के कलाकार भी थिरके दिखे। लेकिन सबसे ज्यादा रवि किशन के अंदाज पर दर्शक फिदा हुए। दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
सुभाष घई और भूमि पेडनेकर भी आए नजर
इस इवेंट में सुभाष घई, भूमि पेडनेकर, अशोक सराफ और अभिमन्यु सिंह के अलावा कई बॉलीवुड हस्तियां नजर आईं। इन सभी को सिनेमा में अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रवि किशन का भी यही अवॉर्ड दिया गया।
वर्क फ्रंट पर और क्या कर रहे हैं रवि किशन?
इस साल वह वेब सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ और ‘मां बहन’ में नजर आए थे। जल्द वह फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह नेगेटिव रोल निभाने वाले हैं।