Box Office Collection: रविवार को भी सनी देओल की फिल्म को नहीं मिले दर्शक, 10वें दिन 'आवारापन 2' ने इतना कमाया
Box Office Collection Report: 'आवारापन 2' की कमाई अब भी 'बंटवारा 1947' से कई ज्यादा है। इमरान की फिल्म जहां अब भी करोड़ों कमा रही है। वहीं सनी की फिल्म एक करोड़ का आंकड़ा भी मुश्किल से छू पा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूसरे वीकेंड पर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिला। वहीं 'बंटवारा 1947' की कमाई में थोड़ी बहुत ही बढ़त देखने को मिलीं। जानें अब तक दोनों फिल्मों में किस दिन कितना कमाया। साथ ही पढ़ें दसवें दिन कितना रहा किस फिल्म का कलेक्शन?
कितनी रही 'आवारापन 2' की कमाई?
फिल्म 'आवारापन 2' अपने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस में जमकर कमाई कर रही है। बीच में फिल्म की कमाई थोड़ी धीमी हुई पर इसके बाद इस फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।
- फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
- दूसरे हफ्ते में दूसरे शुक्रवार को इसने 5.75 करोड़ रुपये कमाए।
- दूसरे शनिवार यानि नौवें दिन फिल्म ने 8.35 करोड़ का कलेक्शन किया।
- वहीं अपनी रिलीज के दसवें दिन यानि रविवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 7.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
- हालांकि पहले वीकेंड के हिसाब से फिल्म की कमाई कम है, मगर फिर भी बॉक्स ऑफिस पर यह अपनी जगह सुरक्षित किए हुए है।
- 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन 2' अब तक कुल 134.55 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
कितनी हुई फिल्म ‘बंटवारा 1947' की कमाई?
फिल्म ‘बंटवारा 1947' ने भी बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत की थी। मगर फिर इसके कलेक्शन में गिरावट हुई। फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी मुख्य किरदारों में हैं।
- सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947' ने पहले हफ्ते 33.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
- हालांकि रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को यह फिल्म एक करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई।
- 8वें दिन मात्र 75 लाख रुपये का बिजनेस किया।
- फिल्म ने नौवें दिन शनिवार को 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
- 10वें दिन रविवार को खबर लिखे जाने इसने 1.13 करोड़ रुपये कमा लिए है।
- 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘बंटवारा 1947' ने 10 दिन में कुल 36.63 करोड़ रुपये कमाए हैं।
‘बंटवारा 1947' से बेहतर कमाई कर रही 'आवारापन 2'
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' पहने दिन से ही सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। इससे उलट ‘बंटवारा 1947' दर्शकों को आकर्षित करने में सफल नहीं रही। फिल्म ने अपनी रिलीज के कई दिनों तक किसी तरह करोड़ो में कमाई जारी रखी। मगर अब यह लाखों में सिमटने लगी है।