{"_id":"593497991de4054aed42e7842067dde1","slug":"sachin-tendulkar-roja-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन को इंटरवल में छोड़नी पड़ गई फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सचिन को इंटरवल में छोड़नी पड़ गई फिल्म
अमर उजाला दिल्ली
Updated Thu, 14 Nov 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर के साथ एक ऐसी घटना हुई थी जिसमें उन्हें एक फिल्म इंटरवल से ही छोड़नी पड़ी थी।
विज्ञापन
यह मई 1992 की घटना थी। यह तब की बात है जब सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर नहीं बल्कि अंजलि मेहता थी। उन दोनों के बीच डेटिंग बस शुरू ही हुई थी।
पढ़िए यह विशेष खबर
बड़ी तो हो गईं पर फिल्मों में कब आएंगी ये स्टार पुत्रियां
एक दिन अंजलि ने सचिन के सामाने साथ में फिल्म देखने का प्रस्ताव रखा। यह फिल्म रोजा थी। सचिन ने अंजलि को आगाह किया कि कहीं ऐसा न हो लोग उन्हें पहचान जाएं।
विज्ञापन
सचिन को क्रिकेट में आए तब तीन साल हो गए थे। उनकी कुछ पारियां ऐसी थीं कि लोग उन्हें पहचानने लगे थे। सचिन ने कहा कि उनका सिनेमाघर में जाना खतरा भरा हो सकता है।
विज्ञापन
लेकिन अंजलि जिद पर अड़ गईं। अंजलि ने कहा कि तुम मूंछ लगा लेना। सचिन वैसा ही करके रोजा देखने गए। इंटरवल तक तो सब ठीक था। लेकिन इंटरवल के बाद सचिन के बगल में बैठे एक युवा ने उन्हें पहचान लिया।
फिर क्या पूरे हॉल में बैठे लोगों में सचिन से मिलने और उन्हें देखने की होड़ लग गई। भीड़ कुछ इस कदर टूटी कि सचिन के पास सिनेमाघर से भागने का कोई मौका नहीं था।
यह बात सचिन की पत्नी अंजलि ने खुद एक बार टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में शेयर की थी।