फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sachin tendulkar is special for india says aamir

सचिन के बाद छा जाएगी विरानीः आमिर खान

Thu, 31 Oct 2013 03:42 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ रवि बुले
अमर उजाला मुंबई/ रवि बुले Updated Thu, 31 Oct 2013 03:42 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar is special for india says aamir

साल के आखिरी दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने की तैयारी कर रहे अभिनेता आमिर खान का मानना है कि सचिन तेंदुलकर के संन्यास लेने के बाद क्रिकेट के मैदान में बीते 24 साल से मची धूम खत्म हो जाएगी और वीरानी-सी छा जाएगी।

विज्ञापन


आमिर ने ‘धूम-3’ का ट्रेलर रिलीज करने के मौके पर यह बात कही। आमिर से उनकी फिल्म को लेकर हुए सवाल-जवाब के बीच मीडिया ने जानना चाहा कि बीते 24 साल से क्रिकेट की दुनिया में धूम मचाने वाले ‘वंडर बॉय’ सचिन के संन्यास के बाद वे क्रिकेट की दुनिया को किस तरह देखेंगे?
विज्ञापन


आमिर ने कहा, ‘सचिन के बाद सचमुच एक वीराना-सा लगेगा। खाली खाली-सा लगेगा उनके बगैर। सचिन ने जो किया है वह हमेशा के लिए हमारे दिलों में समाया रहेगा। उन्होंने जो करिश्मे किए हैं वे वाकई अविश्वसनीय हैं।’ सचिन की प्रशंसा करते हुए आमिर यहीं नहीं रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन की सेंचुरी है खास

उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए सचिन हिंदुस्तान की सामूहिक चेतना में समाए गौरव का विषय हैं। वे हमारे साथ इतने एकमेक हैं कि जब हम अपनी जिंदगी में परेशान होते हैं तब भी सचिन को खेलते देखना हमें अच्छा लगता है।

हम परेशान हैं और अगर सचिन ने मैदान पर चौका लगा दिया तो हम खुश हो जाते हैं। हमें लगता है कि हमने चौका जमा दिया है। सचिन की सेंचुरी होती है तो हमारे सीने गर्व से फूल जाते हैं। मुझे लगता है कि हर भारतीय के साथ उनका अनदेखा-अनजाना संबंध है।’

आमिर के साथ इस मौके पर ‘धूम’ सीरीज की फिल्मों के एसीपी जय दीक्षित की भूमिका निभाने वाले अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे। अभिषेक ने सचिन के सवाल पर उन क्षणों को याद किया जब वे उस समारोह में थे, जहां तमाम बड़े सेलेब्रिटी तेंदुलकर के सौंवे शतक का जश्न मना रहे थे।

अभिषेक ने कहा कि जब मैं सचिन से मिला तो मैंने उनके कहा कि विश्वास कीजिए आपके हर शतक में हर भारतीय का भी योगदान है। हजारों-हजार लोग जब आपको शतक के नजदीक पाते हैं तो जिस स्थिति में होते हैं वैसे ही रह जाते हैं कि कहीं उनके हिलने-ढुलने, चलने-फिरने से स्थितियां हिल न जाएं और सचिन आउट हो जाएं। इस तरह वे सचिन के शतक में हिस्सेदार बन जाते हैं।

विदेश में गर्व की बात

अभिषेक के अनुसार, ‘उस वक्त हम सबको लगता है कि यह सब हमारी वजह से हो रहा है।’ अभिषेक ने बताया, ‘दूसरी बात जो मैंने उनसे कही वह यह थी कि जब हम विदेश में होते हैं तो बहुत गर्व से सिर उठा कर लोगों को बताते हैं कि हम उसी देश से हैं जहां के सचिन तेंदुलकर हैं।’


अभिषेक मानते हैं कि सचिन के क्रिकेट को अलविदा कहने से खेल को बड़ा नुकसान होगा। लेकिन हर व्यक्ति की अपनी सीमाएं होती हैं और क्रिकेट के माध्यम से सचिन ने देश की जो सेवा की उसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। हम उन्हें ‘मिस’ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed