सचिन की बेटी शाहरुख संग फिल्मों में करेगी डेब्यू !
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में शाहरुख की जोड़ी एक नई लड़की के साथ दिखाई देगी। हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट आखिर किस लड़की को लॉन्च किया जा रहा है।
वैसे शाहरुख के साथ जो भी नई लड़की फिल्मों में आई उसकी किस्मत चमक गई। फिर चाहे वो प्रीति जिंटा हो या अनुष्का या दीपिका। इन सभी अभिनेत्रियों ने शाहरुख खान के साथ ही अपनी बॉलीवुड की पारी शुरू की थी।
ऐसे में फैन में नई लड़की का होना और भी ज्यादा चर्चा बटोर रहा है। पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में एक पूर्व मॉडल को लिया जा रहा है। लेकिन अब इससे भी बड़ी खबर सुनाई दे रही है।
खबर यह है कि शाहरुख के साथ इस फिल्म में सचिन की बेटी को फाइनल किया गया है।
सचिन की बेटी अभी हैं चुप
सूत्रों की माने तो शाहरुख खान के साथ मशहूर अभिनेता सचिन पिलगांवकर और सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी श्रेया पिलगांवकर इस फिल्म से हिंदी फिल्मों में अपना डेब्यू करेंगी।
वैसे श्रेया को अभी इस बारे में कुछ भी नहीं बताने के लिए कहा गया है। इसलिए श्रेया अभी तक चुप हैं। श्रेया इससे पहले मराठी फिल्म 'एकलुती एक' से अपना फिल्मी डेब्यू कर चुकी हैं।
उनके अभिनय की भी काफी सराहना हुई थी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रेया हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का कैसा रंग जमा पाती हैं। बताया यह भी जा रहा है कि श्रेया की भूमिका छोटी लेकिन दमदार होगी।