{"_id":"6176c63efaa6c5003c7b43f2","slug":"sabke-bache-ek-baar-andar-jaayenge-mika-questions-bollywood-s-shameful-silence-on-aryan-khan-s-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: आर्यन खान केस पर मीका सिंह ने कहा- इंडस्ट्री में सबके बच्चे एक बार जेल जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: आर्यन खान केस पर मीका सिंह ने कहा- इंडस्ट्री में सबके बच्चे एक बार जेल जाएंगे
Mon, 25 Oct 2021 08:50 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 25 Oct 2021 08:50 PM IST
सार
गायक मीका सिंह का कहना है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिलनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह आर्यन खान और शाहरुख खान के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आर्यन खान की गिरफ्तारी पर इंडस्ट्री के लोग ड्राम देख रहे हैं, लेकिन कोई कुछ कह नहीं रहा है।
विज्ञापन
मीका सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गायक मीका सिंह का कहना है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिलनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह आर्यन खान और शाहरुख खान के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आर्यन खान की गिरफ्तारी पर इंडस्ट्री के लोग ड्राम देख रहे हैं, लेकिन कोई कुछ कह नहीं रहा है। सबने चुप्पी साधी है। मीका सिंह ने यह बात फिल्म निर्माता संजय गुप्ता के ट्वीट के समर्थन में कही। मीका सिंह ने कहा कि इंडस्ट्री के सेलेब्स शाहरुख खान को सपोर्ट करने तभी आएंगे, जब उनके अपने बच्चों को भी आर्यन की तरह जेल का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
मीका सिंह ने संजय गुप्ता के ट्वीट को री- शेयर करते हुए यह बात लिखी। उन्होंने कहा, बिल्कुल सही कह रहे हो भाई, ये सब ड्रामा देख रहे हैं और एक शब्द भी नहीं कह सकते। मैं शाहरुख खान के साथ हूं। आर्यन को जमानत मिलनी चाहिए। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में सबके बच्चे एक बार जेल जाएंगे, तभी जाकर यह एकता दिखाएंगे। गौरतलब है कि फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर चुप्पी साधे हुए इंडस्ट्री के लोगों पर चुटकी ली थी और इसे शर्मिंदगी बताया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि शाहरुख खान ने इंडस्ट्री के लिए बहुत कुछ किया है, पर अगर उनके मुश्किल वक्त पर सेलेब्स ही उनके साथ खड़े नहीं होते, तो यह शर्मिंदगी की बात है। हालांकि, उन्हें इसके लिए ट्रोल होना पड़ा है। संजय गुप्ता का कहना है कि शाहरुख खान इंडस्ट्री के हजारों लोगों को रोजगार और जिंदगी देते आए हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री की हर परेशानी में खड़े रहे हैं। पर संकट की इस घड़ी में इंडस्ट्री के लोगों की चुप्पी शर्मनाक है।
विज्ञापन