फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saba Ali Khan shares vintage picture from Sharmila Tagore Mansoor Ali Khan's engagement

सोशल मीडिया: सबा अली खान ने शेयर की शर्मिला और मंसूर अली की सगाई की तस्वीर, यूजर्स ने लिखा- माशा अल्लाह

Sun, 17 Oct 2021 02:59 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 17 Oct 2021 02:59 PM IST
सार

सबा अली खान ने अपनी मां शर्मिला टैगोर और दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
Saba Ali Khan shares vintage picture from Sharmila Tagore Mansoor Ali Khan's engagement
शर्मिला टैगोर और मंसूर अली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सबा अली खान ने अपनी मां शर्मिला टैगोर और दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है, जिसमें शर्मिला और मंसूर अली को शाही अंदाज में दिखाया गया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में शर्मिला और मंसूर एक समारोह के दौरान फर्श पर बैठे हुए हैं। दोनों के गले में माला है। शर्मिला जहां भारी रेशमी पोशाक में माथे पर मांगटिका के साथ हैं, वहीं मंसूर के कंधों के चारों ओर एक शॉल है। यह शर्मिला और मंसूर के सगाई की तस्वीर है, जिस पर सबा अली खान के प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन


तस्वीर में शर्मिला दुल्हन के जोड़े में सजी हुईं हैं। उनके बगल में मंसूर अली खान पटौदी बैठे हैं। दोनों के अगल-बगल रिश्तेदारों का जमावड़ा दिख रहा है। तस्वीर में शर्मिला बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस बेहद पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए सबा अली खान ने कैप्शन दिया है, - वह रॉयल वेडिंग… शादी के लिए इंगेज होते पेरेंट्स… काश मैं भी वहां होती… माशाअल्लाह। सबा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें डालती रहती हैं।
विज्ञापन


 

सब अपनी भाभी करीना कपूर खान, भतीजे तैमूर और इब्राहिम, भतीजी सारा और भाई सैफ अली खान की पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उनके द्वारा शेयर की गई अपनी मां और पिता की सगाई की तस्वीर वायरल हो रही है। इस पर उनके फैंस कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर को बेहद खूबसूरत बताया है। जबिक एक अन्य यूजर ने तस्वीर के नीचे 'माशा अल्लाह' कमेंट किया है। एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, क्या हसीन और यादगार पल है। जबकि एक अन्य यूजर ने पूछा है- पीछे नगरिस है क्या? एक यूजर ने सब अली खान से पूछा है- आप शादी कब कर रही हैं?


 


View this post on Instagram

A post shared by Saba (@sabapataudi)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed