फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saarrh kkashyap talked about struggles and casting couch said when director asked to show him private parts

Saarrh Kkashyap: 'अचानक उसने प्राइवेट पार्ट...', 'पद्मावत' अभिनेता सार कश्यप ने भी झेला कास्टिंग काउच का दर्द

Sun, 06 Nov 2022 11:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 06 Nov 2022 11:16 PM IST
सार

सार कश्यप ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कैसे उनको ये बुरा दर्द झेलना पड़ा। सार ने बताया कि जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था तब वह अक्सर काम के सिलसिले में कास्टिंग डायरेक्टर से मिलते रहते थे, उस दौरान उनके साथ ये घटना हुई।  

विज्ञापन
saarrh kkashyap talked about struggles and casting couch said when director asked to show him private parts
सार कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी और फिल्म जगत में कास्टिंग काउच बहुत ही आम है। कई बार टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में सितारे उनके साथ हुईं इस तरीके की घटनाओं का खुलासा कर चुके हैं। लेकिन ग्लैमर की इस दुनिया में सिर्फ अभिनेत्रियां ही नहीं बल्कि अभिनेता भी कास्टिंग काउच के शिकार हो चुके हैं। हाल ही में टीवी एक्टर सार कश्यप ने अपनी आपबीती सुनाई है कि कैसे उनको अपने करियर के शुरूआती दिनों में जिंदगी के सबसे अनुभव से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


कास्टिंग डायरेक्टर से की मुलाकात
सार कश्यप ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कैसे उनको ये बुरा दर्द झेलना पड़ा। सार ने बताया कि जब मैंने अपना करियर शुरू किया था तब मैं अक्सर काम के सिलसिले में कास्टिंग डायरेक्टर से मिलता रहता था। मुझे याद है एकबार जब मैं टीवी के मशहूर प्रोडक्शन हाउस के एक कास्टिंग डायरेक्टर से मिला था। उसने मुझसे कहा कि इस इंटस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए एक्टिंग के अलावा खास स्किल्स की जरूरत होती है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 16: अब्दु और अर्चना के बीच जमकर हुई जुबानी जंग, कैप्टन ने कहा- कैंची से काट दूंगा जुबान
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट पार्ट दिखाने के लिये कहा
सार ने बताया कि उस कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि मैं उसके घर पर मिलूं। सार उस दौर में संघर्ष कर रहे थे और उनको अपना करियर बनाना था इसलिए वह बिना सोचे समझे डायरेक्टर के घर पर पहुंच गए। कुछ देर काम की बात करने के बाद उसने मुझसे कहा कि इंडस्ट्री में काम से ज्यादा प्राइवेट अफेयर्स चलते हैं। इसके बाद डायरेक्टर ने मुझसे प्राइवेट पार्ट दिखाने के लिये कहा। ये मेरे लिए बहुत शॉकिंग था, मैं कुछ देर तक ब्लैंक था, इसके बाद मैंने उन्हें आराम से मना किया और वहां से बाहर निकल आया।

पद्मावत में किया ये रोल
सार ने आगे बताया कि इस घटना के बाद से मैं बहुत परेशान रहने लगा था, इसने मुझे अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सार कश्यप ने टीवी शो ‘लौट आओ तृषा‘, ‘बड़ी दूर से आए हैं‘ और ‘बाल कृष्ण‘ में काम किया है। इसके अलावा फिल्म ‘पद्मावत‘ में उन्होंने ‘वरधन‘ का रोल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed