फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rupali Ganguly Remembers Anupamaa Co-star And precious Friend Nitesh Pandey on friendship day

Rupali Ganguly: फ्रेंडशिप डे पर को-स्टार नीतीश पांडे को याद कर भावुक हुईं 'अनुपमा', कहा- 'यकीन नहीं हो रहा...'

Mon, 07 Aug 2023 01:02 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 07 Aug 2023 01:02 PM IST
सार

टेलीविजन के बहुचर्चित शो अनुपमा से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वहीं फ्रेंडशिप डे के मौके पर रुपाली दिवंगत दोस्त नीतीश पांडे को याद कर इमोशनल हो गईं।

विज्ञापन
Rupali Ganguly Remembers Anupamaa Co-star And precious Friend Nitesh Pandey on friendship day
रूपाली गांगुली, नीतीश पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन के बहुचर्चित शो अनुपमा से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी में जिस कदर उन्होंने अपना किरदार निभाया है, उसी की वजह से आज उनकी छवि एक आर्दश बहु, बेटी, मां और पत्नी की बन गई है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं फ्रेंडशिप डे के मौके पर रुपाली ने अपने करीबीयों को विश किया। एक्ट्रेस इस दौरान अपने दिवंगत दोस्त नीतीश पांडे को याद कर इमोशनल हो गईं।

विज्ञापन

रूपाली गांगुली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'अनुपमा' सीरियल के एक सीन की एक छोटी सी क्लिप शेयर की थी। इस क्लिप में दिवंगत एक्टर नीतीश पांडे को जसवीर कौर, रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रूपाली ने अपने दोस्त को याद करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मुझे यह देखकर बहुत रोना आ रहा है... हमें इसकी शूटिंग में बहुत मजा आया... नितेश तुम्हें देखकर मैं अपनी हंसी नहीं रोक पाई.... अब भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम चले गए.... तुम बहुत याद आते हो मेरे अनमोल दोस्त'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rupali Ganguly Remembers Anupamaa Co-star And precious Friend Nitesh Pandey on friendship day
नीतीश पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा फेम नीतीश पांडे  का 51 साल की उम्र में  23 मई को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। उनके जीजा सिद्धार्थ नागर ने एक पोर्टल से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की थी। नितेश इगतपुरी में अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान होटल के कमरे में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं उनके फैंस और फ्रेंड्स आज भी उनके जान के गम से उबर नहीं पाए हैं।

विज्ञापन

बहरहाल, नितेश पांडे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचान नाम थे। कई टीवी शोज के साथ-साथ वो फिल्मों में भी नजर आए थे। उन्होंने शाहरुख खान की ओम शांति ओम और सलमान खान की दबंग 2 में भी काम किया था।

यह भी पढ़ें: स्वास्तिका ने 'सेक्शन 84' में अमिताभ संग काम करने का अनुभव किया साझा, बोलीं- मैं शूटिंग के समय...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed