{"_id":"62516f55b6daf72a9f585d23","slug":"runway-34-starrer-amitabh-bachchan-tweet-ajay-devgn-photo-for-breaking-rules-actor-gave-funny-reply","type":"story","status":"publish","title_hn":"Runway34: अमिताभ बच्चन ने अजय देवगन को बताया ‘नियम तोड़ने वाला’, अभिनेता ने यूं दिया बिग बी को जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Runway34: अमिताभ बच्चन ने अजय देवगन को बताया ‘नियम तोड़ने वाला’, अभिनेता ने यूं दिया बिग बी को जवाब
Sat, 09 Apr 2022 06:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 09 Apr 2022 06:03 PM IST
सार
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर अजय देवगन का मजाक उड़ाया है। इस तस्वीर में अमिताभ ने अजय को नियम तोड़ने वाला बताया है, जिसका जवाब अजय देवगन ने भी मजेदार अंदाज में दिया है।
विज्ञापन
amitabh bachchan ajay devgn
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमिताभ बच्चन और अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रनवे 34' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज यानी शनिवार को इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन और अजय देवगन का सख्त लुक देखने को मिला। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन सबके बीच अमिताभ बच्चन ने भी अजय देवगन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें बिग बी अजय देवगन का मजाक उड़ाते हुए नजर आए। खास बात ये है कि अजय देवगन ने भी अमिताभ के इस ट्वीट का मजेदार जवाब दिया।
विज्ञापन
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अजय देवगन की एक पुरानी तस्वीर ट्वीट की, जो फिल्म 'फुल और कांटे' के आइकॉनिक सीन की है। इस तस्वीर में अजय अपना बाइक वाला स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अमिताभ ने अजय देवगन पर नियम तोड़ने का आरोप लगाया। बिग बी ने लिखा, 'सर जी इनका रिकॉर्ड है ही रूल तोड़ने का। रंगे हाथों दोषी पाए गए हैं। अब क्या दोगे इसका जवाब।'
विज्ञापन
Sir you were saying... 👀 https://t.co/mfqLQRVsUJ pic.twitter.com/K8mOjVPW6e
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 9, 2022
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट का जवाब अजय देवगन ने भी ट्वीट करते हुए दिया है। अजय ने अमिताभ और धर्मेंद्र की तस्वीर पोस्ट की, जो फिल्म 'शोले' के एक सीन की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन बाइक चला रहे हैं और धर्मेंद्र उनके कंधे पर बैठे हुए हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेता ने लिखा, 'सर, ये आप कह रहे हैं।'
अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'रनवे 34' अप्रैल की 29 तारीख को सिनेमाघरों रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन खुद सुपरस्टार अजय देवगन ने किया है और इसी के साथ वह मुख्य भूमिका में भी दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के अलावा एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, कैरी मिनाटी, बोमन ईरानी और आकांक्षा सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं।