फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Runway 34 starrer Amitabh bachchan tweet ajay devgn photo for breaking rules actor gave funny reply

Runway34: अमिताभ बच्चन ने अजय देवगन को बताया ‘नियम तोड़ने वाला’, अभिनेता ने यूं दिया बिग बी को जवाब

Sat, 09 Apr 2022 06:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 09 Apr 2022 06:03 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर अजय देवगन का मजाक उड़ाया है। इस तस्वीर में अमिताभ ने अजय को नियम तोड़ने वाला बताया है, जिसका जवाब अजय देवगन ने भी मजेदार अंदाज में दिया है।

विज्ञापन
Runway 34 starrer Amitabh bachchan tweet ajay devgn photo for breaking rules actor gave funny reply
amitabh bachchan ajay devgn - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन और अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रनवे 34' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज यानी शनिवार को इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन और अजय देवगन का सख्त लुक देखने को मिला। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन सबके बीच अमिताभ बच्चन ने भी अजय देवगन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें बिग बी अजय देवगन का मजाक उड़ाते हुए नजर आए।  खास बात ये है कि अजय देवगन ने भी अमिताभ के इस ट्वीट का मजेदार जवाब दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अजय देवगन की एक पुरानी तस्वीर ट्वीट की, जो फिल्म 'फुल और कांटे' के आइकॉनिक सीन की है। इस तस्वीर में अजय अपना बाइक वाला स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अमिताभ ने अजय देवगन पर नियम तोड़ने का आरोप लगाया। बिग बी ने लिखा, 'सर जी इनका रिकॉर्ड है ही रूल तोड़ने का। रंगे हाथों दोषी पाए गए हैं। अब क्या दोगे इसका जवाब।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट का जवाब अजय देवगन ने भी ट्वीट करते हुए दिया है। अजय ने अमिताभ और धर्मेंद्र की तस्वीर पोस्ट की, जो फिल्म 'शोले' के एक सीन की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन बाइक चला रहे हैं और धर्मेंद्र उनके कंधे पर बैठे हुए हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेता ने लिखा, 'सर, ये आप कह रहे हैं।'

अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'रनवे 34' अप्रैल की 29 तारीख को सिनेमाघरों रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन खुद सुपरस्टार अजय देवगन ने किया है और इसी के साथ वह मुख्य भूमिका में भी दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के अलावा एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, कैरी मिनाटी, बोमन ईरानी और आकांक्षा सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed