Tamannaah-Vijay: डेटिंग की खबरों के बीच फिर साथ दिखे तमन्ना और विजय, यूजर बोले- जोड़ी बिल्कुल अच्छी नहीं
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तमन्ना भाटिया और विजय साथ में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान का है, जिसके सामने आने के बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें फिर से सामने आने लगी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोरंजल जगत की दुनिया में हीरो-हीरोइन के बीच अफेयर की खबरें सामने आने कोई नहीं बात नहीं है। वहीं, इन दिनों तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। नए साल पर दोनों को साथ पार्टी करने की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। वहीं, अब तमन्ना और विजय का एक और वीडियो सामने आने के बाद से ही डेटिंग की खबरों का बाजार फिर से गर्मा गया है।
Critics Choice Awards 2023: 'आरआरआर' ने फिर बढ़ाया देश का गौरव, बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म
तमन्ना और विजय की यह वीडियो सामने आने के बाद से ही फैंस भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई दोनों के रिश्ते के बारे में सवाल कर रहा है, तो किसी को दोनों की जोड़ी पसंद नहीं आ रही है। एक ने लिखा, 'तम्मू बेहतर डिजर्व करती हैं', तो दूसरे ने कहा, 'जोड़ी अच्छी नहीं लगी।' वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया, 'वो एक बेहतरीन एक्टर है और वह एक खूबसूरत एक्ट्रेस, ऐसे में हम कौन होते हैं दोनों को जज करने वाले।'
बता दें कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने नए साल का स्वागत एक साथ किया था। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। वहीं, यहां तक कहा गया था कि दोनों वीडियो में किस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद से ही दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है। हालांकि किसी ने भी डेटिंग की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर वेड का तहलका और फिसड्डी साबित हुई कुत्ते, जानिए कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल