फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rubina dilaik reveals her husband abhinav does not know that she has tested covid19 positive

'मेरे पति अभिनव नहीं जानते कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं', रुबीना दिलैक ने किया खुलासा

Sat, 01 May 2021 11:36 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 01 May 2021 11:36 PM IST
सार

  • शनिवार को ही रुबीना ने दी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी
  • पंजाब से मुंबई लौटने वाले हैं अभिनव शुक्ला
  • अभिनव के लौट आने पर ही उन्हें संक्रमित होने की खबर देंगी रुबीना

विज्ञापन
Rubina dilaik reveals her husband abhinav does not know that she has tested covid19 positive
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram

विस्तार

देश में कोरोना की स्थिति से हर कोई वाकिफ है और मनोरंजन जगत भी इससे अछूता नहीं है। आए दिन फिल्मी सितारों से लेकर टीवी कलाकारों तक के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। हाल ही में छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा और बिग बॉस 14 विजेता रुबीना दिलैक ने भी अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा की थी। अब उन्होंने बताया है उनके पति और अभिनेता अभिनव शुक्ला को इस बात की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


रुबीना दिलैक ने बताया कि, 'अभिनव पंजाब से मुंबई लौट रहे हैं। उन्हें अभी नहीं पता है कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हूं। वो जब यहां आ जाएंगे तब मैं उन्हें बताऊंगी कि मैं वायरस की चपेट में आ गई हूं'। बता दें कि शनिवार को ही रुबीना ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी कि वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं।
विज्ञापन


रुबीना ने बताया कि, 'अभिनव किसी जरूरी काम के चलते पंजाब में हैं। उन्हें ये पता था कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन वो ये नहीं जानते कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वो मेरे लिए ही मुंबई वापस आ रहे हैं। जैसे ही वो फ्लाइट से उतरेंगे मैं उन्हें बता दूंगी कि मुझे कोरोना हो गया है। मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर दिया है। मैं घर पर हूं और इससे ही मुझे ताकत मिल रही है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रुबीना ने जब अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी तो उनके फैंस की चिंता बढ़ गई। फैंस जानना चाह रहे कि रुबीना कोरोना संक्रमित कैसे हुईं। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि वह इस वायरस की चपेट में कैसे आईं लेकिन उन्होंने अपनी पोस्ट में एक सकारात्मक मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैं हमेशा पॉजिटिविटी की ओर ध्यान देती हूं और सकारात्मक ही सोचती हूं। अब एक महीने बाद मैं प्लाज्मा डोनेट कर सकूंगी। कोरोना संक्रमित हो गई हूं, 17 दिनों तक घर पर ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बीते दिनों जो भी मेरे संपर्क में आया है वो अपनी जांच करवा लें।'


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed