{"_id":"6484aed32486c1b471022ce5","slug":"rubina-dilaik-meets-with-car-accident-husband-abhinav-shukla-shares-health-updates-says-taking-her-for-medical-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rubina Dilaik Accident: कार हादसे का शिकार हुईं रूबीना दिलैक, पति अभिनव शुक्ला ने दिया हेल्थ अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rubina Dilaik Accident: कार हादसे का शिकार हुईं रूबीना दिलैक, पति अभिनव शुक्ला ने दिया हेल्थ अपडेट
Sat, 10 Jun 2023 10:44 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 10 Jun 2023 10:44 PM IST
सार
रूबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कर पत्नी के साथ हुए सड़क हादसे की जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
रूबीना दिलैक
- फोटो : instagram/rubinadilaik
विस्तार
टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री रूबीना दिलैक का एक्सीडेंट हो गया है। एक्ट्रेस के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। उन्होंने इस कार हादसे की वजह बताते हुए रूबीना की सेहत का हाल भी बताया है। अभिनव ने बताया कि रूबीना फिलहाल ठीक हैं, उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Vin Deepika: विन डीजल को सता रही दीपिका पादुकोण की याद, XXX के दौरान डेटिंग की अफवाहों से गर्माया था बाजार
विज्ञापन
साझा किया अपडेट
अभिनव शुक्ला ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट शेयर की है। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार की फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'यह हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है। फोन पर बात करते हुए ट्रैफिक लाइट्स जंप करने वाले मूर्खों से सावधान रहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी बाद सें साझा की जाएगी। रूबीना कार के अंदर थीं, वह ठीक हैं। उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रहे हैं।'
विज्ञापन
Happened to us, can happen to you. Beware of idiots on the phone jumping traffic lights. To top it up standing there smiling. More details later. Rubina was in car she is fine, taking her for medical. @MTPHereToHelp @MumbaiPolice request you to take strict action ! @RubiDilaik pic.twitter.com/mOT5FPs4Vo
— Abhinav Shukla (@ashukla09) June 10, 2023
मुंबई पुलिस से की कठोर एक्शन की गुजारिश
अपनी इस पोस्ट में अभिनव ने मुंबई पुलिस को भी टैग किया है और लिखा है, 'मुंबई पुलिस आपसे सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं। एक्टर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई पुलिस ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी है।
Rubina Dilaik Accident: कार हादसे का शिकार हुईं रूबीना दिलैक, पति अभिनव शुक्ला ने दिया हेल्थ अपडेट
फैंस कर रहे दुआ
रूबीना दिलैक के फैंस इस पोस्ट को देखने के बाद चिंतित हो उठे हैं। हर कोई अपनी चहेती एक्ट्रेस की सलामती की दुआ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या वह ठीक हैं? प्लीज हमें उनकी सेहत का हाल बताइए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रूबीना मैम अपना ख्याल रखिए और अभिनव सर आप भी।' एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों अपना ख्याल रखिए और जल्द से जल्द थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराइए।'
Snehal Rai: 'हां...मैं गोल्ड डिगर हूं', 21 वर्ष बड़े शख्स से ब्याह करने के ट्रोल्स पर स्नेहल राय का बड़ा बयान