सलमान को जेल होने से किसी को हो गया करोड़ों रुपये का फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के 'हिट एंड रन' मामले के फैसले को लेकर सटोरिए भी जबर्दस्त उत्साह में हैं। वे इस खास मौके का पूरा फायदा उठा लेना चाहते हैं।
सलमान भविष्य का क्या होगा, इस उत्सुकता का फायदा उठाते हुए सटोरियों ने करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा करने जा रहे हैं। सट्टा बाजार पर करीब से नजर रखने वालों सुत्रों के मुताबिक अबतक करीब 2000 करोड़ का सट्टा लग चुका है।
यही नहीं, जैसे-जैसे फैसले की घड़ी करीब आती जा रही है। यह कीमत और भी बढ़ती जा रही है। उधर, इस गोरखधंधे को लेकर पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं। मुंबई पुलिस तेजी से ऐसे लोगों की धरपकड़ में जुट गई है।
लेकिन खबर है कि इस बार सटोरिए खासकर गुजरात, बंगलुरू, दुबई और बैंकाक से अपने काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।
सलमान को जेल हुई तो कइयों को फायदा
सट्टा बाजार पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक सलमान खान के दोषी साबित होने का भाव 30 पैसा चल रहा है। वहीं उनके निर्दोष करार दिए जाने पर यह भाव 2 रुपये 80 पैसे हो जाता है।
इसी तरह उनको पांच साल की कैद होने पर भाव 1 रुपया 30 पैसा है और सात साल कैद का भाव 2 रुपये 50 पैसे।
इतना ही नहीं इस बात पर भी सट्टा लगाया जा रहा है कि फैसले के तुरंत बाद जेल जाएंगे या उन्हें जमानत पर फिलहाल छोड़ दिया जाएगा।