फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   RRR Trailer: 'RRR' trailer released with strong action, dialogue and emotion, breaks Bahubali's record

RRR Trailer: दमदार एक्शन, डायलॉग और इमोशन के साथ रिलीज हुआ 'आरआरआर' का ट्रेलर, तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड

Thu, 09 Dec 2021 01:30 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 09 Dec 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
RRR Trailer: 'RRR' trailer released with strong action, dialogue and emotion, breaks Bahubali's record
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एसएस राजामौली की मोस्टअवेटेड फिल्म 'RRR'का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में राम चरण तेजा, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट दमदार रोल के साथ नजर आए हैं। हालांकि आलिया भट्ट और अजय देवगन की ट्रेलर में झलक ही देखने को मिली है। वहीं ब्रिटिश हुकूमत से जंग की इस कहानी में दोस्ती, धोखा, इमोशन, दमदार डायलॉग और धासूं एक्शन देखने को मिलेगा। 'आरआरआर' दो क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित फिल्म है। इन दोनों ही लोगों ने ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजामों के खिलाफ जंग लड़ी थी। वहीं ट्रेलर के पहले ही फिल्म के दो गाने रिलीज कर चुके हैं। फिल्म 7 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन


फिल्म ने किया 900 करोड़ का बिजनेस
राजामौली की इस फिल्म 'आरआरआर' फिल्म के नॉर्थ इंडियन राइट्स 140 करोड़ रुपए में बिके है। वहीं नॉर्थ इंडियन थिएट्रिकल राइट्स पेन इंडिया ने रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर खरीदे हैं। उन्होंने नॉर्थ इंडियन थियेट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स भी खरीदे हैं। इस डील के बाद फिल्म ने रिलीज से पहले ही 890 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। यानी फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही करीब 900 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने बाहुबली 2 को पछाड़ दिया है। वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि 'आरआरआर', बाहुबली 2 के सभी रिकॉर्ड तोड़ कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed