{"_id":"63a703acf084b2325258ad4d","slug":"rozlyn-khan-diagnosed-with-cancer-savita-bhabhi-fame-actress-shares-her-bald-look-wishes-merry-christmas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rozlyn Khan: सविता भाभी फेम रोजलिन ने बाल्ड लुक में शेयर कीं तस्वीरें, फैंस को दी क्रिसमस की बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rozlyn Khan: सविता भाभी फेम रोजलिन ने बाल्ड लुक में शेयर कीं तस्वीरें, फैंस को दी क्रिसमस की बधाई
Sat, 24 Dec 2022 08:21 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 24 Dec 2022 08:21 PM IST
सार
आखिरी बार रोजलिन खान समीर अनजान के सॉन्ग 'आ भी जा' में नजर आई थीं। इसके बाद पेटा की वायरल मॉडल-एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से अपनी बीमारी का जिक्र किया।
विज्ञापन
Rozlyn Khan
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस रोजलिन कैंसर से जंग लड़ रही हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी इस बीमारी के बारे में फैंस को बताया। एक बार फिर रोजलिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां, सविता भाभी फेम एक्ट्रेस का बाल्ड लुक काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह लाल रंग की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका आत्मविश्वास देखने लायक है। इस पोस्ट के जरिए सविता भाभी ने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है।
विज्ञापन
बता दें कि आखिरी बार रोजलिन खान समीर अनजान के सॉन्ग 'आ भी जा' में नजर आई थीं। इस गाने में उनके साथ रजनीश दुग्गल भी थे। इसके बाद पेटा की वायरल मॉडल-एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से अपनी बीमारी का जिक्र किया। रोजलिन की बीमारी का पता चलने के बाद फैंस काफी भावुक दिखे और एक्ट्रेस के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। हालांकि, कैंसर से जूझने के बावजूद रोजलिन ने हिम्मत नहीं हारी है।
विज्ञापन
Aryan Khan: एयरपोर्ट पर आर्यन खान के सलाम का स्टाइल देख यूजर्स बोले, 'किंग खान...'
विज्ञापन
क्रिसमस के मौके पर रोजलिन का एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वो रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन कर फोटोशूट कराती दिख रही हैं। उन्होंने बाल्ड लुक में अपना यह फोटोशूट कराया है, जिसमें उनका आत्मविश्वास देखते बन रहा है।
Tunisha Suicide: तुनिशा से पहले मौत को गले लगा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, एक ने तो हाल ही में की थी आत्महत्या
इस वीडियो के साथ रोजलिन ने शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'हम सभी बॉल्ड बेबी की तरह पैदा होते हैं। मेरे बाल मुझे परिभाषित नहीं करते हैं। जब आपमें इस तरह का कॉन्फिडेंस हो, तो बालों की जरूरत किसे है? इसलिए लेडीज अपने एटीट्यूड के साथ लाइफ एंजॉय करें। कीमो मुझे मेरी जिंदगी जीने से नहीं रोक सकता।' इस पोस्ट के साथ रोजलिन ने क्रिसमस की बधाई दी है। 'धमा चौकड़ी', 'सविता भाभी', 'जी लेने दो एक पल' जैसी फिल्में करने वाली रोजलिन आइटम नंबर्स और बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती हैं। मॉडलिंग और एक्टिंग के अलावा वो ब्रेस्ट कैंसर को लेकर लोगों को जागरुक करने का काम करती हैं।
Filmy Wrap: राहुल गांधी को मिला कमल हासन का साथ और तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें