Tunisha Suicide: तुनिशा से पहले मौत को गले लगा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, एक ने तो हाल ही में की थी आत्महत्या
अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के महज 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर लेने से हर कोई सदमे में है। ऐसा लग रहा है जैसे मानों टीवी इंडस्ट्री को किसी की नजर लग गई हो। तुनिशा शर्मा से पहले भी टीवी की कई एक्ट्रेस बेहद कम उम्र में आत्महत्या कर चुकी हैं।
विस्तार
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की आत्महत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। जानकारी सामने आई है कि उन्होंने टीवी के सेट पर ही फांसी लगाकर सुसाइड किया है। उनके साथ के को-स्टार्स हैरान हैं कि वह कुछ देर पहले बिल्कुल ठीक थीं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी टीवी एक्ट्रेस ने यूं अचानक मौत को गले लगाया हो। ऐसा लगता है कि जैसे टीवी इंडस्ट्री को किसी की नजर लग गई है। तुनिशा शर्मा से पहले भी टीवी की कई एक्ट्रेस बेहद कम उम्र में आत्महत्या कर चुकी हैं।
प्रत्युषा बनर्जी
टेलीविजन के पॉपुलर शो 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली प्रत्युषा बनर्जी ने भी महज 24 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। साल 2016 को अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। प्रत्युषा की मौत की खबर से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री सकते में आ गई थी।
वैशाली ठक्कर
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की महज 29 साल की उम्र सुसाइड की खबर ने हर किसी को सदमे में ला दिया था। जानकारी सामने आई थी कि एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। वैशाली ठक्कर की मौत से फैंस अभी उभर नहीं पाए थे कि इसी साल में टीवी इंडस्ट्री से तुनिशा शर्मा की आत्महत्या की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।
प्रेक्षा मेहता
क्राइम पेट्रोल जैसे शोज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने साल 2020 में आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया था। उनकी उम्र महज 25 साल थी। प्रेक्षा मेहता ने सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली थी, जांच के दौरान पुलिस का कहना था कि प्रेक्षा कोरोना काल के समय काम न मिल पाने की वजह से डिप्रेशन में थीं।
टीवी सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' फेम एक्ट्रेस सेजल ने 24 जनवरी 2020 को खुदकुशी कर ली थी। घटना स्थल से पुलिस को सेजल का सुसाइड नोट भी मिला था। इस नोट में उन्होंने अपनी खुदकुशी का कारण निजी बताया। उनके कुछ को स्टार्स का कहना था कि वह काफी तनाव में थीं।