फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty shares an Emotional note for son Ishaan Shetty joins film school says Time flies

Rohit Shetty: बेटे ईशान के फिल्म स्कूल में दाखिला लेने पर भावुक हुए पिता रोहित शेट्टी, लिखा यह इमोशनल नोट

Sun, 23 Jul 2023 08:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 23 Jul 2023 08:25 PM IST
सार

अब हाल ही में, रोहित ने खतरों के खिलाड़ी शो से समय निकालकर अपने बेटे ईशान शेट्टी के लिए एक भावुक नोट लिखा है। तो चलिए जानते हैं कि रोहित ने क्या लिखा है।

विज्ञापन
Rohit Shetty shares an Emotional note for son Ishaan Shetty joins film school says Time flies
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। चाहे एक्शन हो, कॉमेडी हो या रोमांस डायरेक्टर हर तरह की शैली में महारत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अब हाल ही में, रोहित ने खतरों के खिलाड़ी शो से समय निकालकर अपने बेटे ईशान शेट्टी के लिए एक भावुक नोट लिखा है। तो चलिए जानते हैं कि रोहित ने क्या लिखा है।

विज्ञापन

रोहित ने बेटे ईशान के लिए लिखा यह भावुक नोट
रोहित शेट्टी एक गौरवान्वित पिता बन गए क्योंकि उनके बेटे ईशान शेट्टी ने अपनी आगे की शिक्षा लंदन के सेंट्रल फिल्म स्कूल में शुरू की है। हाल ही में, रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह और उनके बेटे को फिल्म स्कूल के बाहर देखा जा सकता है। निर्देशक ने बताया कि इस स्कूल से ईशान फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने के लिए अपनी यात्रा शुरू करेंगे। तस्वीर में दोनों पिता-बेटे की जोड़ी नजर आ रही है। रोहित ने ईशान के कंधे पर हाथ रखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स ने भी रोहित के पोस्ट पर किया रिएक्ट
रोहित की इस पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं।  रणवीर सिंह ने लिखा, ‘वाह! बहुत सुंदर! भगवान ईशान का ख्याल रखे!’  रोहित रॉय ने कमेंट करते हुए कहा, ‘अगली पीढ़ी के लिए शुभकामनाएं।’  कॉमेडियन कीकू शारदा ने भी रोहित और उनके बेटे को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘नई शुरुआत के लिए आपको शुभकामनाएं।’

Sudha Murty: 'मैं आमतौर पर नहीं रोती लेकिन...' राजी में आलिया की परफॉर्मेंस देख भावुक हो गई थीं सुधा मूर्ति

विज्ञापन

इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं निर्देशक
वर्क फ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी की आखिरी फिल्म सर्कस दिसंबर 2022 में रिलीज हुई थी, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। अब निर्देशक एक वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ पर काम कर रहे हैं जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा रोहित ‘सिंघम अगेन’ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। निर्देशक गोलमाल फ्रैंचाइजी को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed