फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty share video after getting injured on web series set Sidharth Malhotra says he is an inspiration

Rohit Shetty: सर्जरी के बाद सेट पर वापस लौटे रोहित ने फैंस का जताया आभार, सिद्धार्थ बोले- आप इंस्पिरेशन हैं

Sun, 08 Jan 2023 07:24 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 08 Jan 2023 07:24 AM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty share video after getting injured on web series set Sidharth Malhotra says he is an inspiration
सिद्धार्थ मल्होत्रा, रोहित शेट्टी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। हासमें में उनके हाथ में चोट लगी थी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। वहीं, अब निर्देशक बिल्कुल ठीक हैं और वापस शूटिंग पर भी लौट आए हैं। सेट पर पहुंचने के बाद रोहित शेट्टी ने फैंस का उनके प्यार के लिए आभार जताया और साथ ही अपने हाथ के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी निर्देशक के लिए एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन

Rohit Shetty share video after getting injured on web series set Sidharth Malhotra says he is an inspiration
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रोहित शेट्टी ने अपनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की हैदराबाद में हो रही शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। सेट से पूरी टीम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'एक और कार गिर गई, लेकिन इस बार दो अंगुलियों में टांके लगे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है, मैं बिल्कुल ठीक हूं। आपके प्यार और चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'  

Golden Globe Awards 2023: अवॉर्ड शो से पहले सितारों से सजी पार्टी में दिखे राम चरण, एक्टर का लुक हुआ वायरल
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit Shetty share video after getting injured on web series set Sidharth Malhotra says he is an inspiration
सिद्धार्थ मल्होत्रा , रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोहित शेट्टी के साथ वीडियो साझा किया है। वीडियो में सिद्धार्थ कहते हैं, 'हमारे यहां ओजी एक्शन मास्टर हैं जो एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सेट पर वापस आ गए हैं। अभी 12 घंटे भी नहीं हुए हैं लेकिन वह एक रॉकस्टार हैं और सेट पर वापस आ गए हैं।' इसके अलावा वह रोहित से पूछते हैं कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं। वहीं, अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हम सभी रोहित सर के एक्शन के प्यार और उनके द्वारा निर्देशित स्टंट के प्रति उनके जुनून के बारे में जानते हैं। पिछली रात एक कार स्टंट करते समय उनके साथ हादसा हो गया। एक मामूली सर्जरी के बाद वह 12 घंटे से भी कम समय में सेट पर वापस आ गए हैं। सर, आप हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।' 

Ajay Devgn: बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार अजय देवगन के भतीजे अमन, एक्शन एडवेंचर फिल्म में आएंगे नजर
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)


 
विज्ञापन

Rohit Shetty share video after getting injured on web series set Sidharth Malhotra says he is an inspiration
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

बता दें कि रोहित शेट्टी को 'इंडियन पुलिस फोर्स' के सेट पर चोट लग गई थी। निदेशक को अस्पताल ले जाया गया और उनकी एक छोटी सी सर्जरी हुई, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई और शूटिंग फिर से शुरू कर दी गई। उनके प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था, 'रोहित शेट्टी को कल रात अपनी वेब सीरीज के लिए एक एक्शन सीक्वेंस करते समय अंगुलियों पर कुछ मामूली चोट लगी है। चोट का तुरंत इलाज किया गया और शूटिंग शुरू हो गई।' बता दें कि इस वेब सीरीज में शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय नजर आएंगे।

YRF SPY Universre: 'पठान' के ट्रेलर के साथ होगा डबल धमाका, आदित्य चोपड़ा लॉन्च करेंगे स्पाई यूनिवर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed