फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty Firing Case Mumbai Crime Branch Investigated The Connection Of Weapon Supplier With Bishnoi Gang

रोहित शेट्टी गोलीबारी मामले में क्राइम ब्रांच का खुलासा, मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग के लिए काम करता था आरोपी

Tue, 10 Feb 2026 09:54 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 10 Feb 2026 09:54 AM IST
सार

Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर हुई गोलीबारी मामले में अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। जानिए बिश्नोई गैंग से कैसे जुड़ा था आरोपी व हथियार सप्लायर…

विज्ञापन
Rohit Shetty Firing Case Mumbai Crime Branch Investigated The Connection Of Weapon Supplier With Bishnoi Gang
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी कांड में अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़े खुलासे किए हैं। मामले में क्राइम ब्रांच ने ये स्पष्ट किया है कि शूटर्स के निशाने पर रोहित शेट्टी ही थे। साथ ही क्राइम ब्रांच ने आरोपी हथियार सप्लायर और बिश्नोई गैंग का आपस में कनेक्शन स्पष्ट किया है। ये भी पता चला है कि किस तरह से सप्लायर ने वो हथियार भेजे थे, जिनसे बाद में रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी की गई।

विज्ञापन

जांच में सामने आई ये बात
मामले में जांच करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी की घटना में आरोपी हथियार सप्लायर आसाराम फासले पिछले चार साल से बिश्नोई गिरोह के लिए गैराज मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा था। वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और रोहित शेट्टी गोलीबारी मामले के कथित मास्टरमाइंड शुभम लोनकर के प्रभाव में आकर इस गिरोह में शामिल हुआ था। क्राइम ब्रांच का दावा है कि आसाराम फासले ने शुभम लोनकर के निर्देश पर स्वप्निल सकत को हथियार सौंपे थे। इन्हीं का इस्तेमाल बाद में अज्ञात शूटर ने रोहित शेट्टी के घर हुई गोलीबारी में किया था।

विज्ञापन

 


कहां से लिए थे हथियार, जांच कर रही पुलिस
मामले में पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी आसाराम फसाले को गिरफ्तार किया था। पहले से गिरफ्तार चार आरोपियों में से आसाराम फसाले की सीधी पहचान स्वप्निल सकट से थी, जो शुभम लोंकर के जरिए कराई गई थी। क्राइम ब्रांच को यह भी जानकारी मिली है कि आसाराम के गैंग से जुड़े होने की भनक उसके कुछ करीबी लोगों को थी। हालांकि, वे लोग कौन हैं और क्या उनका भी लॉरेंस गैंग से कोई सीधा कनेक्शन है, इस एंगल से पुलिस अब जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात के लिए आसाराम ने हथियार कहां से हासिल किए थे और इसके बदले उसे कितनी रकम मिली थी? 



यह खबर भी पढ़ेंः ‘ओ रोमियो’ में नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता और इस एक्ट्रेस ने फ्री में किया काम, विशाल भारद्वाज का बड़ा खुलासा

कब हुआ था हमला?

  • 31 जनवरी की रात करीब 12:45 बजे मुंबई के जुहू इलाके में स्थित फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी।
  • पुलिस के मुताबिक, इस दौरान कम से कम पांच राउंड फायरिंग की गई, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से जा टकराई थी।
  • बाद में इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है।
  • यह स्क्रीनशॉट शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई नाम के अकाउंट की फेसबुक पोस्ट का है।
  • पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी लेते हुए ये धमकी दी गई थी कि ये सिर्फ ट्रेलर है। अगर नहीं सुधरे तो अगली गोली घर के अंदर इसके बेडरूम में चलेगी, इसकी छाती पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed