फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Kashmir schedule wrapped Karan Johar Shared a video on Instagram

Karan Johar: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का कश्मीर शेड्यूल हुआ पूरा, करण जौहर ने खास अंदाज में दी जानकारी

Wed, 08 Mar 2023 09:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 08 Mar 2023 09:14 PM IST
सार

ताजा जानकारी के मुताबिक फिल्म के कश्मीर शेड्यूल की  शूटिंग पूरी हो गई है। करण जौहर ने खुद इस बारे में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बताया है।

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Kashmir schedule wrapped Karan Johar Shared a video on Instagram
करण जौहर - फोटो : social media

विस्तार

करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर से नजर आने वाली है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म की शूटिंग कश्मीर में चल रही थी। इस दौरान फिल्म से जुड़ीं तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे, जिसकी वजह से फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। अब फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
कश्मीर शेड्यूल हुआ खत्म

ताजा जानकारी के मुताबिक फिल्म के कश्मीर शेड्यूल की  शूटिंग पूरी हो गई है। करण जौहर ने खुद इस बारे में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बताया है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ''मेरी परफॉर्मेंस पर मत जाओ फिलिंग्स को समझो। खूबसूरत कश्मीर को अलविदा।'' वीडियो में करण जौहर को ये हसीन वादियां गाने पर एक्ट करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कश्मीर जैसी और कोई भी जगह नहीं है। खूबसूरत, जादुई और प्रेरणा देने वाली।'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''बहुत शानदार करण सर।'' इसके अलावा कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। 

इस फिल्म का किया था निर्देशन

गौरतलब है कि इस फिल्म से करण जौहर लंबे समय बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। आखिरी बार उन्होंने ऐ दिल है मुश्किल को डायरेक्ट किया था। फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।
यह भी पढ़ें-  Dungeons & Dragons: डंजियन्स एंड ड्रैगन्स का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, लोग बोले- हिंदी के बिना मजा नहीं आएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed