{"_id":"63e8cccbf3965239b706d643","slug":"rocket-boys-2-official-teaser-jim-sarbh-ishwak-singh-arjun-radhakrishnan-regina-cassandra-watch-video-here-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rocket Boys 2: 'रॉकेट बॉय 2' का टीजर जारी! देखने को मिली देश के वैज्ञानिकों के हौसले की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rocket Boys 2: 'रॉकेट बॉय 2' का टीजर जारी! देखने को मिली देश के वैज्ञानिकों के हौसले की कहानी
Sun, 12 Feb 2023 05:03 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:03 PM IST
सार
टीजर की शुरुआत में दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी की झलक है। अधिकारी इंदिरा गांधी से परमाणु परीक्षण के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हैं और एक बार फिर से सोचने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
Rocket Boys 2
- फोटो : सोशल मीडिया
-
- 2
-
Link Copied
विस्तार
देश की सीमाओं पर दुश्मन देशों के हमले और वैश्विक संघर्ष के बीच अपनी सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए भारत का परमाणु संपन्न राष्ट्र बनना एक उपाय के सरीखा था। अगर कहा जाए कि इसके बाद भारत के एक नए युग की शुरुआत हुई तो गलत नहीं होगा। ...और इसका श्रेय देश के महान वैज्ञानिकों को दिया जाता है, जो देश को मजबूत बनाने की इस अविश्वसनीय यात्रा के साक्षी बने। उन्हीं वैज्ञानिकों की कहानी और देश को परमाणु संपन्न बनाने के सफर को 'रॉकेट बॉय 2' में दिखाया जाएगा। आज इसका टीजर जारी हो गया है।
विज्ञापन
Suneil Shetty: केएल राहुल को दामाद नहीं बेटा मानते हैं सुनील शेट्टी, बोले- मैं पहले से उनका फैन हूं
विज्ञापन
टीजर की शुरुआत में दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी की झलक है। अधिकारी इंदिरा गांधी से परमाणु परीक्षण के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हैं और एक बार फिर से सोचने की बात कहते हैं। मगर, दूसरी तरफ वैज्ञानिक इसकी जरूरत पर चर्चा करते नजर आते हैं। यह चर्चा दरअसल, होमी भाभा और डॉ. विक्रम साराभाई के बीच की है। जिनके किरदार सीरीज में जिम सर्भ और इश्वाक सिंह अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Sonu Sood: दो साल बाद सोनू सूद ने निभाया फूड स्टॉल मालिक से किया वादा, वीडियो देख तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
वैज्ञानिकों के बीच एक गंभीर मसले पर गहन चर्चा हो रही है। किसी को अमेरिका और अन्य मजबूत देशों की नाराजगी का डर सता रहा है तो वहीं डॉ होमी जे भाभा और डॉ विक्रम साराभाई पूरी निडरता के साथ आगे की सभी तैयारियों पर चर्चा करते नजर आते हैं। इस गहन चर्चा के बीच एपीजे अब्दुल कलाम की आवाज सुनाई देती है कि 'अधूरी जंग को पूरा करने का वक्त आ गया है।' इसके बाद क्या होता है, यह टीजर में देखना दिलचस्प होगा।
इस सीरीज में जहां जिम सर्भ, प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ होमी जे भाभा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, इश्वाक सिंह, डॉ विक्रम साराभाई के रूप में दिखाई दे रहे हैं। सोनी लिव की इस सीरीज को सिद्धार्थ रॉय कपूर, मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन अभय पन्नू ने किया है और लिखा भी उन्हीं ने है। शो में जिम सर्भ, इश्वाक सिंह के अलावा अर्जुन राधाकृष्णन, रेजिना कैसेंड्रा, रजत कपूर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, नमित दास और सबा आजाद जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं।
Shiv Shastri Balboa Review: जिंदगी का रोमांच रिटायरमेंट के बाद भी कैसे कायम रखें, सीखना हो तो देखिए ये फिल्म