फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Roadies fame Rannvijay Singha, wife Prianka blessed with baby boy; star announces with a unique post

दूसरी बार पापा बने रणविजय सिंह: पत्नी प्रियंका ने बेटे को दिया जन्म, अभिनेता ने मजेदार पोस्ट साझा कर जताई खुशी

Tue, 13 Jul 2021 10:32 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 13 Jul 2021 10:32 AM IST
सार

रोडीज फेम रणविजय सिंह को दूसरी बार पापा बनने की खुशी मिली है। रणविजय की पत्नी प्रियंका सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है। अभिनेता को एमटीवी शोज होस्ट करने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
Roadies fame Rannvijay Singha, wife Prianka blessed with baby boy; star announces with a unique post
रणविजय सिंह-प्रियंका वोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोडीज फेम रणविजय सिंह को दूसरी बार पापा बनने की खुशी मिली है। रणविजय की पत्नी प्रियंका सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है। अभिनेता को एमटीवी शोज होस्ट करने के लिए जाना जाता है। रणविजय ने शूज और जर्सी से बताया कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। रणविजय सिंह ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद क्यूट तस्वीर साझा कर बेटे के आने की खुशखबरी दी है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपने शूज के साथ एक पेयर बेबी शूज की फोटो शेयर कर लिखा है, 'शू गेम। 12 जुलाई 2021'।

विज्ञापन


इसके अलावा अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पेयर छोटे जूते और रेड कलर के स्पोर्ट्स जर्सी की तस्वीर साझा की है। इस फोटो के साथ लिखा, 'सतनामवाहेगुरु।' रणविजय के इस पोस्ट पर फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली की तरफ से लगातार बधाई मिल रही है। उनके भाई लिटिल हरमन और वरुण सूद ने कुछ इमोजी पोस्ट किए, जबकि गौहर खान ने जोड़े को बधाई दी। 
विज्ञापन


Roadies fame Rannvijay Singha, wife Prianka blessed with baby boy; star announces with a unique post
रणविजय सिंह - फोटो : Instagram: @ranvijaysingh_fc

वहीं, रणविजय की पोस्ट पर युविका चौधरी ने हार्ट इमोजी शेयर की तो रोडीज टीम मेंबर लिखिल चिनप्पा ने लिखा ‘आप दोनों को बधाई !!!, बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जो एमटीवी रोडीज टीम के साथ हैं लिखा ‘रण,प्रि और काई को बधाई और सबसे अच्छी न्यूज’। इसके अलावा गौहर खान, प्रिंस नारुला, दिव्या अग्रवाल, वरुण सूद और दिशांक अरोड़ा ने भी दोनों को बधाई दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Rannvijay (@rannvijaysingha)

 

Roadies fame Rannvijay Singha, wife Prianka blessed with baby boy; star announces with a unique post
रणविजय सिंह - फोटो : Instagram

बता दें कि रणविजय सिंह ने इसी साल मार्च में बताया था कि उनकी वाइफ प्रियंका सिंह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद बेबी शॉवर की फोटोज भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। रणविजय सिंह फिलहाल रिएलिटी शो ‘एमटीवी स्पिल्टविला 13’ को सनी लियोनी के साथ होस्ट कर रहे हैं। बता दें कि रणविजय ने साल 2014 में प्रियंका वोहरा से शादी की थी। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने अपनी बेटी कायनात सिंह का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed