{"_id":"6792a78db35444abb20735ee","slug":"riya-sen-birthday-lesser-known-facts-career-and-personal-life-2025-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Riya Sen: शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं रिया सेन, जानें कितनी पढ़ी लिखी हैं 'स्टाइल' फेम अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Riya Sen: शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं रिया सेन, जानें कितनी पढ़ी लिखी हैं 'स्टाइल' फेम अभिनेत्री
Fri, 24 Jan 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:30 AM IST
सार
Riya Sen: रिया सेन शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके जन्मदिन पर आइए जाने हैं अभिनत्री से जुड़ी कुछ खास बातें
विज्ञापन
रिया सेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिया सेन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा हैं। 24 जनवरी 1981 को कोलकाता में जन्म लेने वाली अभिनेत्री का परिवार एक ऐतिहासिक और शाही पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। उनके पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से थे। उनकी दादी इला देवी कूचबिहार की राजकुमारी थीं। रिया की मां मुनमुन सेन और नानी सुचित्रा सेन भी मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाई।
50 Years Of Deewaar: 'गली-गली में शोर है आनंद बाबू चोर हैं', 70 के दशक के सामाजिक ताने-बाने को दिखाती फिल्म
बचपन से अभिनय की ओर रहा रुझान
रिया सेन का फिल्मी सफर बचपन में ही शुरू हो गया था। मात्र पांच साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1991 में फिल्म 'विषकन्या' में एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया, जिससे उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान मिलनी शुरू हुई। हालांकि, रिया की फिल्मी यात्रा में उनकी पहली बड़ी सफलता साल 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' से मिली। यह एक कम बजट की कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म काफी हिट रही। इसके बाद उनके लिए इंडस्ट्री के दरवाजे खुल गए और उन्होंने कई फिल्मों में काम कर अपने अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
दीपिका को कर चुकी हैं रिप्लेस
रिया ने एक मॉडल के रूप में भी काफी सफलता हासिल की। मुख्य अभिनेत्री के रूप में फिल्मों में आने से पहले वह साल 1998 में फाल्गुनी पाठक के संगीत वीडियो 'याद पिया की आने लगी' गाने में अभिनय करती दिखी थीं। इस गाने ने उन्हें रातों रात लोकप्रिय बना दिया था। इसके बाद रिया कई फैशन शो, संगीत वीडियो और विज्ञापनों में नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने मॉडलिंग करियर के पीक पर वह साल 2006 में एक शीतल पेय ब्रांड के विज्ञापन के लिए दीपिका पादुकोण को रिप्लेस भी कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने कई प्रमुख ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं।
अब तक ऐसा रहा रिया का फिल्मी सफर
रिया सेन ने अपनी फिल्मी सफर में न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने बंगाली, तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उनकी सबसे सफल गैर-हिंदी फिल्म 'अनंतभद्रम' (2005) थी। यह एक मलयालम फिल्म थी। इस फिल्म को समीक्षकों ने काफी सराहा था। इसके अलावा 'झंकार बीट्स' (2003) जैसी फिल्में भी उनके करियर की महत्वपूर्ण कड़ी रही हैं। रिया ने फिल्मों में कई छोटी भूमिकाएं भी निभाईं। 'कयामत' (2003), 'प्लान' (2004) और 'हे बेबी' (2007) जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में उन्होंने कैमियो किया।
इतनी पढ़ी लिखी हैं रिया
रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा कोलकाता के लोरेटो हाउस से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने निफ्ट मुंबई से फैशन डिजाइनिंग एंड इम्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी में डिग्री प्राप्त की। उन्होंने अभिनय में भी प्रशिक्षण लिया है। वह लंदन के पाइनवुड एक्टर्स स्टूडियो से अभिनय की शिक्षा लेने के बाद न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर के टीवीवन एक्टिंग स्टूडियो से भी प्रशिक्षित हुईं। इसके अलावा रिया ने पेरिस के इंस्टीट्यूट मारंगोनी से फैशन और इमेज स्टाइलिंग में भी कोर्स किया।
इस वेब सीरीज में आई थीं नजर
रिया ने 2017 में अपने प्रेमी शिवम तिवारी से एक निजी बंगाली हिंदू समारोह में शादी की। उनकी शादी भी मीडिया में चर्चा का विषय रही थी। साल 2023 में वह बड़े पर्दे पर 'डेथ टेल' नाम की फिल्म में नजर आई थीं। रिया इन दिनों ओटीटी पर ज्यादा सक्रिय हैं। प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में वह साल 2024 में नजर आई थीं।