फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ritesh does not want to do adult comady

'ग्रैंड मस्ती' और रितेश की पत्नी का कनेक्शन

Sun, 29 Sep 2013 11:45 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 29 Sep 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
ritesh does not want to do adult comady

रितेश देशमुख ने अब सेक्स कॉमेडी फिल्मों से तौबा कर ली है। हालिया रिलीज फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' के सुपरहिट होने के बाद अब उनके घर ऐसी स्क्रिप्ट्स का ढेर लग सकता है, लेकिन रितेश ने मन बना लिया है कि वे अब सेक्स कॉमेडी फिल्मों से बचेंगे।

विज्ञापन


अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उनकी एक अलग ही इमेज बन जाएगी। यह सच है कि कॉमेडी किरदारों में रितेश का जवाब नहीं है। वे नई पीढ़ी के उन गिने चुने एक्टरों में एक हैं, जो दर्शकों को हंसाने में यकीन करते हैं।
विज्ञापन


'ग्रैंड मस्ती' के बाद तो बॉलीवुड के निर्माता उनके फैन हो चुके हैं और उन्हें लीड भूमिका में लेने की प्लानिंग करने लगे हैं। परंतु रितेश अब सेक्स कॉमेडी जॉनर से दूर रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी बीवी जेनेलिया की भी यही राय है कि वे महज बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाने के लिए ऐसी फिल्में न करें। जेनेलिया ने हाल ही में यह फिल्म रितेश के साथ लंदन में देखी और एडल्ट कॉमेडी एंज्यॉय की।

बता दें कि इन दिनों रितेश लंदन में साजिद खान की फिल्म हमशक्ल की शूटिंग कर रहे हैं। रितेश ने एक भेद यह भी खोला है कि वे ग्रांड मस्ती साइन नहीं करना चाहते थे।


जब उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गयी, तो वे चौंक पड़े थे। उन्होंने तत्काल कह दिया था कि वे इस फिल्म में काम नहीं कर पाएंगे।

लेकिन निर्माता और निर्देशक इंद्र कुमार के कारण उन्हें यह फिल्म स्वीकार करनी पड़ी। दरअसल रितेश इंद्र कुमार की बात इसलिए नहीं टाल पाए, क्योंकि उनके दोस्ताना संबंध बीच में आ गए।

सब जानते हैं कि इंद्र कुमार की मस्ती, धमाल और डबल धमाल जैसी फिल्मों में काम करने के बाद ही रितेश का कैरियर आगे बढ़ा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed