फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Riteish Deshmukh Share Working Experience On Raja Shivaji Says Portraying Chhatrapati Shivaji Maharaj Is Pride

‘हम एक नए पहलू को दिखाएंगे’, रितेश देशमुख ने साझा किया ‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग का अनुभव; बताया गर्व की बात

Fri, 20 Mar 2026 12:46 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 20 Mar 2026 12:46 AM IST
सार

Riteish Deshmukh On Raja Shivaji: अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। अभिनेता के साथ-साथ वो फिल्म में निर्देशक की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जानिए फिल्म को लेकर उन्होंने क्या कुछ बताया…

विज्ञापन
Riteish Deshmukh Share Working Experience On Raja Shivaji Says Portraying Chhatrapati Shivaji Maharaj Is Pride
राजा शिवाजी में रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम-@riteishd

विस्तार

रितेश देशमुख अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'राजा शिवाजी' के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में ‘धुरंधर 2’ के साथ फिल्म का टीजर दिखाया गया, जिसे देखने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन


अभिनेता-निर्देशक रितेश देशमुख के लिए यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई प्रयास से कहीं बढ़कर है। यह एक बेहद निजी सफर है, जो एक महाराष्ट्रीयन के रूप में उनकी जड़ों से जुड़ा है। उनका मानना है कि इस महान योद्धा राजा का किरदार निभाना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी की बात है।

विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी महाराज आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं
वैरायटी से बात करते हुए रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक मराठी परिवार से होने के नाते, हम छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता की कहानियां पढ़ते और सुनते हुए बड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी प्रासंगिकता आज की पीढ़ी में भी उतनी ही सच्ची है। मुझे नहीं लगता कि दुनिया में उनके जैसा कोई दूसरा है। मैं गुरुओं या देवताओं की बात नहीं कर रहा। मैं एक ऐसे राजा की बात कर रहा हूं, जो लगभग 350 साल पहले रहते थे, लेकिन आज भी लोग उनके लिए सब कुछ कुर्बान करने को तैयार हैं। वो आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। एक ऐसे राजा जिन्होंने एक अमर विरासत छोड़ी है, जो आज भी प्रेरणा देती है।

Riteish Deshmukh Share Working Experience On Raja Shivaji Says Portraying Chhatrapati Shivaji Maharaj Is Pride
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम-@riteishd

बड़े पैमाने पर शिवाजी की कहानी को दिखाना चाहते हैं रितेश
फिल्म को लेकर रितेश देशमुख ने कहा कि ‘राजा शिवाजी’ एक मराठी द्विभाषी फिल्म है। हम अन्य भाषाओं में भी फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। हमारा उद्देश्य इसे बड़े पैमाने पर बनाना है। अक्सर, मराठी फिल्में सीमित दायरे में ही बन पाती हैं।

जनसंख्या के हिसाब से, महाराष्ट्र में लगभग 12 करोड़ लोग हैं, जिनमें से लगभग 10 करोड़ मराठी भाषी हैं। यह कई अन्य राज्यों या यहां तक कि देशों की जनसंख्या से कहीं अधिक है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस के आंकड़े इसे नहीं दर्शाते।

क्षमता तो है ही, जैसा कि ‘सैराट’ (2016), ‘लाई भारी’ (2014) या ‘वेद’ (2022) ने दिखाया है। मैं महाराष्ट्र की व्यावसायिक क्षमता का लाभ उठाना चाहता हूं। शिवाजी महाराज को पूरे भारत में पूजा जाता है। हम चाहते हैं कि लोग देखें कि राजा के निर्माण में क्या-क्या शामिल था और उनके बचपन पर किन-किन चीजों का प्रभाव पड़ा।

Riteish Deshmukh Share Working Experience On Raja Shivaji Says Portraying Chhatrapati Shivaji Maharaj Is Pride
राजा शिवाजी में रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

हम एक नए पहलू को बताने की कोशिश कर रहे हैं
फिल्म की कहानी और शूटिंग अनुभव को लेकर अभिनेता ने कहा कि कहानी उनके एक साक्षी होने से शुरू होती है। फिर उनके प्रश्न पूछने तक और अंत में उनके द्वारा अपने भविष्य के बारे में फैसले लेने तक जाती है।

हम उनके व्यक्तित्व के एक बिल्कुल अलग पहलू की पड़ताल कर रहे हैं। यह जितनी ऐतिहासिक गाथा है, उतनी ही यह एक परिवार की कहानी भी है। एक पिता, एक पुत्र, एक पति और एक भाई की कहानी। उनका 50 साल की कम उम्र में ही निधन हो गया, लेकिन तब तक उन्होंने बहुत कुछ हासिल कर लिया था। मैं उनके जीवन को ढाई-तीन घंटे में समेटने की कोशिश कर रहा हूं।

यह खबर भी पढ़ेंः मनीष मल्होत्रा की मां का हुआ निधन, फैशन डिजाइनर को सांत्वना देने पहुंचे अर्जुन से लेकर करिश्मा समेत कई सितारे

1 मई को रिलीज होगी ‘राजा शिवाजी’
रितेश देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ में न सिर्फ अभिनय किया है, बल्कि इसे निर्देशित भी किया है, कहानी भी लिखी है और प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी, जिसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, फरदीन खान, महेश मांजरेकर, भाग्यश्री और सलमान खान के नाम शामिल हैं। सलमान फिल्म में थोड़ी देर को ही नजर आएंगे। ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed