फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Riteish Deshmukh On BJP leader Remarks Says Cant Erase My Dad Name

रविंद्र चव्हाण ने दिवंगत विलासराव देशमुख पर की टिप्पणी, रितेश देशमुख ने दिया जवाब, बोले- मेरे पिता का नाम…

Tue, 06 Jan 2026 01:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 06 Jan 2026 01:32 PM IST
सार

Riteish Deshmukh Targeted BJP Leader: पिछले दिनों महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख रविंद्र चव्हाण ने रितेश देशमुख के दिवंगत पिता और पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बारे में एक टिप्पणी की। इस बात पर अब बॉलीवुड अभिनेता ने जवाब दिया है।

विज्ञापन
Riteish Deshmukh On BJP leader Remarks Says Cant Erase My Dad Name
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम-@riteishd

विस्तार

सोमवार को बीजेपी नेता रविंद्र चव्हाण ने एक विवादित टिप्पणी दिवंगत विलासराव देशमुख को लेकर की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस दिग्गज नेता की यादें उनके गृहनगर लातूर से मिटा दी जाएंगी। इस टिप्पणी को लेकर रितेश देशमुख ने अब चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन

रितेश देशमुख ने पिता को याद करते हुए कही बड़ी बात
पीटीआई की खबर के अनुसार रितेश देशमुख ने रविंद्र चव्हाण की टिप्पणी पर कहा, ‘मैं हाथ जोड़कर कहता हूं कि जो लोग (विलासराव देशमुख) आम लोगों के लिए जिए। उनका नाम लोगों के दिलों में बस जाता है। याद रखिए, जो चीज कहीं लिखी होती है, उसे मिटाया जा सकता है। लेकिन जो नाम दिल में बस गया हो, उसे आप मिटा नहीं सकते।’ 

विज्ञापन


रितेश की टिप्पणी के बाद मांगी माफी
अपने दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर रितेश देशमुख की प्रतिक्रिया के बाद भाजपा नेता ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा, 'मेरी टिप्पणी राजनीतिक मकसद से नहीं थी।अगर इससे दिवंगत नेता के बेटे की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह उनसे माफी मांगते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र चव्हाण ने क्या टिप्पणी की थी? 
सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रविंद्र चव्हाण ने कहा था, ‘आपका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं 100 प्रतिशत कि विलासराव देशमुख की यादें इस शहर (लातूर) से मिटा दी जाएंगी।’ इस टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी आलोचना की। बीजेपी पर एक ऐसे नेता के योगदान को कम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जिसने अपना जीवन महाराष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया था। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि ऐसे बयान सत्ता के अहंकार और विलासराव देशमुख की विरासत के बारे में अज्ञानता को दर्शाते हैं।


ये खबर भी पढ़ें: क्या रियलिटी शो में साथ नजर आएंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया? अभिनेता का खुलासा; बोले- 'अगर बजट होगा तो...' 

रितेश देशमुख के अपकमिंग प्रोजेक्ट 
पिछले साल रितेश देशमुख फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे। अब वह एक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, महेश मांजरेकर और फरदीन खान और भाग्यश्री जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म इस साल मई महीने में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed