फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss Marathi season 6 Host and famous actor Riteish Deshmukh talks about reality Show

क्या रियलिटी शो में साथ नजर आएंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया? अभिनेता का खुलासा; बोले- 'अगर बजट होगा तो...'

Mon, 05 Jan 2026 08:09 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Mon, 05 Jan 2026 08:09 PM IST
सार

Bigg Boss Marathi Season 6: रियलिटी शो 'बिग बॉस मराठी सीजन 6' जल्द शुरू होने वाला है। इसे रितेश देशमुख होस्ट करेंगे। हाल ही में मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई दिलचस्प बातें शेयर कीं।

विज्ञापन
Bigg Boss Marathi season 6 Host and famous actor Riteish Deshmukh talks about reality Show
रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मुंबई में आयोजित मराठी 'बिग बॉस सीजन 6' के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शो के होस्ट रितेश देशमुख ने रियलिटी शोज, सेलेब्रिटी कपल्स और स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली सच्चाई को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान अमर उजाला की ओर से पूछे गए सवालों पर रितेश ने बेहद संतुलित और संवेदनशील जवाब दिए।

विज्ञापन

Bigg Boss Marathi season 6 Host and famous actor Riteish Deshmukh talks about reality Show
रितेश देशमुख-जेनेलिया - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd

रितेश–जेनेलिया रियलिटी शो में साथ आएंगे?
अमर उजाला ने सवाल किया कि आजकल कई सेलेब्रिटी कपल्स एक साथ रियलिटी शोज में हिस्सा लेते नजर आते हैं। ऐसे में अगर कभी रितेश और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख को भी ऐसा कोई मौका मिले, तो क्या वे दोनों किसी रियलिटी शो में साथ नजर आएंगे? इस पर रितेश ने मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'अगर उनका बजट होगा तो क्यों नहीं?'

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss Marathi season 6 Host and famous actor Riteish Deshmukh talks about reality Show
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

'लोगों को लगता है, जो दिखता है वही सच है, लेकिन...'
इसके बाद सवाल किया गया कि जब कपल्स रियलिटी शोज में आते हैं, तो क्या उनकी हर बात स्क्रीन पर दिखाना सही और जरूरी होता है? इस पर रितेश ने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि कई लोगों की यह धारणा होती है कि वे जो टीवी पर देख रहे हैं, वही पूरी सच्चाई है। लेकिन यकीन मानिए, बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जो मेकर्स नहीं दिखाते। दुर्भाग्य से या सौभाग्य से, वे बातें ऑडियंस तक पहुंचती ही नहीं। जब भी कपल्स टीवी पर आते हैं, उन्हें पता होता है कि वे किन चीजों से डील कर रहे हैं। कई बातें ऐसी होती हैं जो वे कहना नहीं चाहते, कई चीजें जताना या एक्सप्रेस करना चाहते हैं, लेकिन वे स्क्रीन पर दिखाई नहीं जातीं।'

विज्ञापन

Bigg Boss Marathi season 6 Host and famous actor Riteish Deshmukh talks about reality Show
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

'कई बार टीआरपी की शॉक वैल्यू होती है, लेकिन नैतिकता भी जरूरी है'
चैनल और मेकर्स की भूमिका पर बात करते हुए रितेश ने कहा, 'मैं मानता हूं कि इसमें चैनल को भी क्रेडिट दिया जाना चाहिए। कई बार उन्हें पता होता है कि इससे टीआरपी आएगी, इसमें शॉकिंग वैल्यू है, लेकिन नैतिक तौर पर हमें यह भी पता होता है कि कुछ चीजें नहीं दिखानी चाहिए। कई बार ऑडियंस को लगता है कि चैनल कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ की रिस्पेक्ट नहीं करता, लेकिन हकीकत बिल्कुल ऐसी नहीं है।'

Bigg Boss Marathi season 6 Host and famous actor Riteish Deshmukh talks about reality Show
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

'यह सिर्फ कपल की नहीं, उनके परिवार और बच्चों के प्रति भी जिम्मेदारी है'
रितेश ने परिवार और जिम्मेदारी की बात करते हुए कहा, 'चैनल सिर्फ कंटेस्टेंट के बारे में ही नहीं सोचता, बल्कि उनके परिवारों के बारे में भी सोचता है। यह सिर्फ कपल की बात नहीं होती, बल्कि उनके माता पिता, भाई-बहन और दोनों परिवारों पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह भी देखा जाता है। उनके बच्चे होंगे, वे स्कूल जाएंगे, उन पर क्या असर होगा? इन सारी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखकर शो चलता है। शो सिर्फ शॉकिंग चीजें दिखाकर टीआरपी बढ़ाने के बारे में नहीं सोचता।'

Bigg Boss Marathi season 6 Host and famous actor Riteish Deshmukh talks about reality Show
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

11 जनवरी 2026 को होगा शो का प्रीमियर
इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रितेश ने शो को लेकर कुछ और बातें भी कहीं। उन्होंने कहा कि घर के अंदर कई बार कंटेस्टेंट्स के रिएक्शन अचानक और इमोशनल हो जाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर बात या हर रिएक्शन को उसी तरह टीवी पर दिखाया जाए। रितेश के अनुसार, महाराष्ट्र के ऑडियंस काफी समझदार हैं और वह सिर्फ ड्रामा ही नहीं, बल्कि उसके पीछे की भावना और सोच को भी समझते हैं। पिछले सीजन के कुछ विवादों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि होस्ट, चैनल और शो की तरफ से हमेशा यह कोशिश रहती है कि एक मर्यादा बनी रहे। उन्होंने यह भी साफ किया कि बिग बॉस सिर्फ लड़ाई झगड़े या कंट्रोवर्सी का शो नहीं है, बल्कि एक सोशल एक्सपेरिमेंट है, जहां मनोरंजन के साथ-साथ जिम्मेदारी और सीमाओं का भी ध्यान रखा जाता है। बता दें, शो का प्रीमियर 11 जनवरी 2026 को होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed