फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Riteish Deshmukh his wife Genelia announce comedy film Mr Mummy movie poster released

Mister Mummy: रितेश देशमुख भी चले आयुष्मान खुराना की राह, बीवी जेनेलिया के साथ बनेंगे ‘मिस्टर मम्मी’

Fri, 04 Feb 2022 03:24 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 03:24 PM IST
सार

रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया की जोड़ी ने ‘मिस्टर मम्मी’ बनाने का फैसला किया है। फिल्म का एलान शुक्रवार को इसके कुछ दिलचस्प पोस्टर्स के साथ किया गया।
 

विज्ञापन
Riteish Deshmukh his wife Genelia announce comedy film Mr Mummy movie poster released
mr mummy - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कलाकारी के उस्ताद रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया की जोड़ी हिंदी सिनेमा में उस चलन को आगे बढ़ाने आ रही है, जिसकी शुरुआत आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘विकी डोनर’ से मानी जाती है। घर परिवार में चर्चा के लिए वर्जित विषयों में से एक नया विषय लेकर रितेश देशमुख ने ‘मिस्टर मम्मी’ बनने का फैसला किया है। फिल्म का एलान शुक्रवार को इसके कुछ दिलचस्प पोस्टर्स के साथ किया गया।

विज्ञापन


‘मिस्टर मम्मी’ एक  कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। और, इसमें पूरा जोर ऐसे संवादों पर रहेगा जिनकी पंच लाइन निश्चित रूप से लोगों को गुदगुदाए। फिल्म की धुरी रितेश और जेनेलिया की कॉमिक टाइमिंग पर टिकी रहेगी। फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है जिनकी विचारधारा तब एक दूसरे से बिलकुल अलग हो जाती है, जब बच्चे की बात आती है। इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संभालने जा रहे हैं निर्देशक शाद अली। फिल्म के निर्माताओं में भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, शाद अली और शिव अनंत शामिल हैं।

विज्ञापन

Riteish Deshmukh his wife Genelia announce comedy film Mr Mummy movie poster released
mr mummy - फोटो : insta

रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर नई फिल्म के बारे में कई पोस्टरों के साथ खबर साझा की है। इन पोस्टर्स में वह और जेनलिया डिसूजा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर रहे हैं। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''एक कॉमेडी-ड्रामा एक खुशखबरी के साथ आपके दरवाजे पर दस्तक देने के लिए है, जल्द ही हंसी का स्वागत। तो वहीं जेनेलिया डिसूजा ने भी पोस्टर शेयर किए और लिखा-''एक हंसी की सवारी और कहानी जैसी पहले कभी नहीं देखी गई। दिल खोलकर हंसने के लिए तैयार हो जाइए और जब तक आपके पेट में दर्द न हो जाए, मिस्टर मम्मी''

Riteish Deshmukh his wife Genelia announce comedy film Mr Mummy movie poster released
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Insatagram- @geneliad

इस रियल लाइफ कपल ने साल 2003 के रोमांटिक-ड्रामा तुझे मेरी कसम में एक साथ अभिनय की शुरुआत की थी और बाद में "मस्ती" और "तेरे नाल लव हो गया" जैसी फिल्मों में अभिनय किया। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा आगामी मराठी फिल्म "वेद" में भी अभिनय करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म देशमुख के निर्देशन में पहली और मराठी सिनेमा में डिसूजा के अभिनय की शुरुआत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed