फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Riteish Deshmukh Happy For Raja Shivaji Performance Says Audience Accepts Film They Themselves Promoting

‘दर्शक खुद कर रहे प्रमोशन’, रितेश देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ को मिल रही प्रतिक्रियाओं पर जताई खुशी

Wed, 06 May 2026 12:57 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 06 May 2026 12:57 PM IST
सार

Riteish Deshmukh On Raja Shivaji Performance: रितेश देशमुख ने अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के प्रदर्शन पर खुशी जताई है। जानिए उन्होंने क्यों इसे बच्चों के लिए बताया जरूरी फिल्म…

विज्ञापन
Riteish Deshmukh Happy For Raja Shivaji Performance Says Audience Accepts Film They Themselves Promoting
रितेश देशमुख राजा शिवाजी पर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता और निर्माता-निर्देशक रितेश देशमुख इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। रितेश ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है और उन्होंने ही छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका भी निभाई है। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है। वहीं क्रिटिक्स से भी फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब रितेश ने फिल्म के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए आधुनिक दर्शकों के लिए इसके महत्व पर जोर दिया है।

विज्ञापन

फिल्म को हर वर्ग का दर्शक मिलने पर रितेश ने जताई खुशी
एएनआई से बात करते हुए रितेश देशमुख ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से परे, इमोशनली दर्शकों से जुड़ सकी। अभिनेता ने कहा कि जब मैं लोगों को अपने परिवार के साथ, समूह बनाकर, अपने दादा-दादी को लेकर फिल्म देखने जाते देखता हूं, तो मुझे पता चलता है कि बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने पहले कभी फिल्म नहीं देखी।

विज्ञापन


नए माता-पिता, एक साल का बच्चा और दो साल का बच्चा चाहते हैं कि उनके जीवन की पहली फिल्म राजा शिवाजी हो, खासकर छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी फिल्म। वे फिल्म देखने के लिए अंदर जाकर अपने वीडियो बना रहे हैं। अंदर जाने के बाद हर किसी को कुछ महसूस होता है। बाहर आने के बाद वे वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं और लोगों से इस फिल्म को देखने का आग्रह करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Riteish Deshmukh Happy For Raja Shivaji Performance Says Audience Accepts Film They Themselves Promoting
राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों की स्वीकृति फिल्म की असली सफलता
फिल्म रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर दर्शकों और प्रशंसकों द्वारा सिनेमाघरों में जश्न मनाते हुए वीडियो और फिल्म पर अपनी राय साझा करने की बाढ़ आ गई है। रितेश ने इसे ऑर्गेनिक प्रमोशन बताया और कहा कि यही किसी फिल्म की सच्ची सफलता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यही वो पल है जब दर्शक किसी फिल्म को स्वीकार करते हैं। फिल्म निर्माताओं के लिए यह एहसास बहुत अच्छा होता है क्योंकि जब दर्शक किसी फिल्म को स्वीकार करते हैं, तो वे खुद ही उसका प्रचार करना शुरू कर देते हैं। हम जैसे फिल्मकारों के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

इतिहास जानने के लिए बच्चों को देखना चाहिए फिल्म
‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी और बीजापुर साम्राज्य के सेनापति अफजल खान के बीच की प्रतिद्वंद्विता को दिखाती है। फिल्म में शिवाजी के बीजापुर और मुगलों के खिलाफ सैन्य अभियानों को दिखाया गया है। अपनी फिल्म के महत्व के बारे में बताते हुए रितेश ने कहा कि मुझे लगता है कि बच्चों को यह फिल्म देखनी चाहिए क्योंकि इतिहास के कुछ ही पन्ने हमारे सामने आते हैं।

मेरा मानना है कि जब कोई कहानी बड़े पर्दे पर दिखाई जाती है, तो उन्हें पता चलता है कि इतिहास की किताबों में बहुत सी बातें नहीं दिखाई जातीं। यह सब जानने के लिए इस फिल्म को देखना जरूरी है।

Riteish Deshmukh Happy For Raja Shivaji Performance Says Audience Accepts Film They Themselves Promoting
राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है फिल्म
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में भी अच्छी कमाई कर रही है। पांच दिनों में भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है।

इस फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आई है, जिसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, जेनेलिया देशमुख, महेश मांजरेकर, फरदीन खान, अमोल गुप्ते और बोमन ईरानी सरीखे कलाकारों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed