जेनेलिया और रितेश देशमुख ने बेटे राहिल का मनाया 10वां जन्मदिन, शेयर की 'राजा शिवाजी' के सेट की बीटीएस तस्वीरें
Riteish Deshmukh Genelia Son Rahyl Birthday: रितेश देशमुख और जेनेलिया ने बेटे राहिल को 10वें जन्मदिन पर एक प्यारा नोट लिखा है। इसके साथ ही रितेश ने 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन्स की एक खास तस्वीर भी शेयर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख के बेटे राहिल 10 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर माता-पिता दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के लिए बहुत ही प्यारे और भावुक संदेश शेयर किए। यह जन्मदिन इसलिए भी खास है क्योंकि राहिल ने हाल ही में अभिनय की दुनिया में कदम रखा है।
बेटे के लिए रितेश का भावुक संदेश
रितेश ने राहिल को एक खुशमिजाज, ऊर्जावान और बुद्धिमान बच्चा बताया। उन्होंने फिल्म 'राजा शिवाजी' की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'रायो, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम सचमुच एक अद्भुत बच्चे हो। मुझे उम्मीद है कि जैसे-जैसे तुम बड़े होगे, तुम्हारे अंदर का बच्चा हमेशा जिंदा रहेगा। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
जेनेलिया देशमुख का संदेश
जेनेलिया ने राहिल के निडर और लीडरशिप वाले स्वभाव की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'राहिल, तुम्हारी आई होने के नाते, मैं तुम्हें देखती हूं और तुम्हारे जैसा बनना चाहती हूं। तुम जीवन से भरपूर हो और सबके चेहरे पर मुस्कान लाते हो। दुनिया में किसी भी चीज के लिए खुद को मत बदलना।'
फिल्म जगत से मिलीं बधाइयांट
रितेश की पोस्ट पर फिल्म जगत के कई सितारों ने भी राहिल को शुभकामनाएं दीं। फिल्म में जीजाबाई का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री भाग्यश्री ने राहिल को प्यार से 'मोगली' कहते हुए जन्मदिन की बधाई दी।
View this post on Instagram
राहिल ने ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की है। इस फिल्म में राहिल छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन (युवा किरदार) की भूमिका निभाई हैं। शिवाजी महाराज का किरदार खुद रितेश देशमुख ने निभाया है। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक भी रितेश देशमुख ही हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया देशमुख जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: 'तुम कमाल हो', कटरीना कैफ ने शेयर की विक्की कौशल के जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें; बेटे विहान ने किया यह काम