{"_id":"fc803762-79bd-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"rishi-kapoor-to-play-dawood-ibrahim-in-d-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रऊफ लाला, 'लल्लन मियां' के बाद अब दाऊद बनेंगे ऋषि कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रऊफ लाला, 'लल्लन मियां' के बाद अब दाऊद बनेंगे ऋषि कपूर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Feb 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर अपने किरदारों में विविधता के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी हर फिल्म में रोल के अनुरूप गेटअप में दिखते हैं। ऋषि कपूर जल्द ही दाऊद अब्राहिम के गेटअप में नजर आएंगे। वह निर्देशक निखिल आडवानी की फिल्म 'डी-डे' में दाऊद इब्राहिम की भूमिका करते नजर आएंगे। हालांकि फिल्म को विवादों से बचाने के लिए उनके किरदार को दाऊद नहीं बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि 'डी-डे' रॉ के दो एजेंटों, अर्जुन रामपाल और इरफान खान की साहस से भरपूर प्रामाणिक कहानी है। इस कहानी में उन्हें सड़क मार्ग के जरिए दाऊद को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान भेजा जाता है। फिल्म की कहानी उनके यहां से जाने और वहां पहुंचने के बाद की कहानी कहती है।
विज्ञापन
पहले दाऊद इब्राहिम के किरदार के लिए किसी पाकिस्तानी एक्टर को लेने की बात चल रही थी। अब यह भूमिका ऋषि करने जा रहे हैं। इसी फिल्म में अभिनेता चंदन राय सान्याल दाऊद के मानसिक रोग से पीड़ित भतीजे की भूमिका में होंगे।
विज्ञापन
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "ऋषि के किरदार का नाम दाऊद नहीं है। दबाव की वजह से निखिल को एक काल्पनिक नाम रखना पड़ा, लेकिन यह बिल्कुल स्पष्ट है कि वह किसका किरदार निभा रहे हैं।"ऋषि, दाऊद के किरदार को पूरी तरह से निभाने के लिए हर सम्भव कोशिश करेंगे।
सूत्र के मुताबिक वह 'अग्निपथ' के रऊफ लाला से ज्यादा बुरे और डरावने रूप में नजर आएंगे। ऋषि इस किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए इस पर शोध भी कर रहे हैं। इस फिल्म के पहले वह फिल्म 'चश्मे बद्दूर' में लल्लन मियां का एक कॉमिक किरदार करते नजर आएंगे।