{"_id":"ebc53d9231cabf620175beff4ec9ec55","slug":"rishi-kapoor-happy-on-ranbir-kapoor-love-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर की प्रेमिकाओं पर अजीब बोल बोले ऋषि कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर की प्रेमिकाओं पर अजीब बोल बोले ऋषि कपूर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के बीच में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की तस्वीरें लीक होने के बाद रणबीर कपूर की लव लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच रणबीर के अभिनेता पिता ऋषि कपूर की रणबीर की प्रेमिकाओं से जुड़ी एक अजीब सी थ्योरी दी है।
विज्ञापन
ऋषि कपूर ने इसे एबीसीडी थ्योरी कहा है। इस एबीसीडी थ्योरी में ए, बी, सी और डी रणबीर की प्रेमिकाएं हैं। ऋषि कपूर कहते हैं कि रणबीर कपूर एक साथ इस साथ इन सभी प्रेमिकाओं से डेटिंग करते हैं।
विज्ञापन
ऋषि कहते हैं कि जब प्रेमिका ए घर पर आती है तो बाकी प्रेमिकाओं को नहीं पता होता है कि ए घर पर आयी है। इसी तरह बी नहीं जानती कि सी और डी यहां आती हैं।
रणबीर कपूर का बजाव करते हुए ऋषि कपूर कहते हैँ कि सभी लड़कियां रणबीर से डेटिंग करना चाहेंगी। वह सफल है और गुडलुकिंग है। यदि वह अभी डेटिंग नहीं करेगा तो क्या मेरी उम्र में करेगा।
विज्ञापन
रणबीर कपूर का नाम अलग-अलग समय में अलग-अलग प्रेमिकाओं के साथ जुड़ता भी रहा है। इस समय वह कैटरीना कैफ के साथ डेटिंग कर रहे हैं।