{"_id":"e73568fa-1ccf-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"rishi-kapoor-demands-25-crore-for-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर ने बेटे के लिए मांगे 25 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर ने बेटे के लिए मांगे 25 करोड़
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Oct 2012 10:40 AM IST
विज्ञापन
अभी कुछ दिनों पहले तो खबर आयी थी कि यह कपूर खानदान की परंपरा रही है कि वे बच्चों के काम में दखल नहीं देते। खुद ऋषि कपूर ने ही यह स्वीकारा था। तो फिर अब ऋषि अपनी बात से क्यों मुकर रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, जब से रणबीर कपूर की फिल्म 'बर्फी' सुपरहिट हुई है तब से ऋषि कपूर के भी नखरे बढ़ गये हैं। अब वे अपने बेटे रणबीर कपूर के लिए उनकी आनेवाली फिल्मों के निर्देशक से 25 करोड़ रुपये मेहनताना मांग रहे हैं। जी हां, ऋषि कपूर ने रणबीर कपूर की अगली आनेवाली फिल्म 'बेशर्म' के लिए इसके निर्देशक अभिनव कश्यप से रणबीर की फीस 25 करोड़ मांगी है।
विज्ञापन
वे इस बात पर तर्क दे रहे हैं कि जब बॉलीवुड में बाकी सभी स्टार्स जिनकी फिल्में 100 करोड़ क्लब में पहुंचती है। अगर उन सभी को 20 करोड़ मिल सकते हैं तो फिर रणबीर को क्यों नहीं। अब देखना यह है कि बेटे के साथ पिता के नखरे उठाने के लिए फिल्म के निर्देशक-निर्माता तैयार होते हैं या नहीं।
विज्ञापन