फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rishi kapoor and zeenat aman friendship is stronger than other celebrities

जीनत निभा रहीं ऋषि कपूर से दोस्ती, दोस्त से मिलने न्यूयॉर्क भी जाएंगी

Wed, 14 Nov 2018 04:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor and zeenat aman friendship is stronger than other celebrities
ऋषि कपूर - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड में सिर्फ रोमांस के किस्से ही नहीं होते कुछ अच्छी दोस्तियां भी होती हैं। कम लोग जानते हैं कि हम किसी से कम नहीं, कातिलों के कातिल और भवानी जंक्शन जैसी फिल्मों में साथ काम करने वाले ऋषि कपूर और जीनत अमान अच्छे दोस्त हैं। इन दिनों जब ऋषि जब अमेरिका में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं तो अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सवों में जीनत उनकी इस साल आई आत्मकथा खुल्लम खुल्ला पर बातचीत के लिए विदेश घूम रही हैं। 

विज्ञापन


हाल में वह ऑस्ट्रेलिया के एडलेड लिटरेचर फेस्टिवल में ऋषि की प्रतिनिधि के रूप में पहुंची। ऋषि की आत्मकथा ने पिछले दिनों काफी चर्चा पाई है और जीनत ऐक्टिंग के बाद उनकी राइटिंग प्रतिभा से भी बहुत प्रभावित हैं। वह इस किताब ऋषि कपूर के साथ अपनी चार दशक पुरानी दोस्ती और फिल्मों के बारे में इन महोत्सवों में बात कर रही हैं। लिटरेचर फेस्टिवल के बाद जीनत ऋषि से मिलने के लिए न्यूयॉर्क और उसके बाद टोरंटो तथा सूरीनाम जाने वाली हैं। वहां के कुछ क्लबों ने उन्हें बुलाया है क्योंकि इन जगहों पर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed