फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rise and fall 2 Swara Bhaskar Wanted to become mother by IVF tried two times Parents give advice

राइज एंड फॉल 2: शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर? पैरेंट्स ने दिया ऐसा रिएक्शन; शो में किया खुलासा

Mon, 28 Sep 2026 07:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 28 Sep 2026 07:04 PM IST
सार

Swara Bhaskar: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उनके मुताबिक वह शादी से पहले आईवीएफ के जरिए मां बनना चाहती थीं।
 

विज्ञापन
rise and fall 2 Swara Bhaskar Wanted to become mother by IVF tried two times Parents give advice
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर बेबाक राय और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करने के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' का हिस्सा हैं। यहां गेम के साथ-साथ प्रतिभागी अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से भी शेयर कर रहे हैं। इसी दौरान स्वरा ने मां बनने की अपनी इच्छा और परिवार शुरू करने को लेकर एक निजी अनुभव साझा किया, जिसने सबका ध्यान खींचा।
विज्ञापन

क्या थी स्वरा की इच्छा?
  • स्वरा भास्कर ने बताया कि शादी से पहले ही उन्होंने मां बनने के बारे में सोच लिया था। 
  • उस समय उन्हें लग रहा था कि शायद उनकी शादी नहीं होगी, इसलिए उन्होंने आईवीएफ के जरिए बच्चा करने का फैसला करने तक की तैयारी कर ली थी। 
  • इस फैसले के लिए उन्होंने माता-पिता को भी मना लिया था। 
  • शो में बातचीत के दौरान स्वरा ने बताया कि उस वक्त उनकी सबसे बड़ी इच्छा मां बनने और अपना परिवार शुरू करने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

rise and fall 2 Swara Bhaskar Wanted to become mother by IVF tried two times Parents give advice
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा ने माता पिता को मना लिया
उन्होंने कहा, 'मैं आईवीएफ के लिए तैयार थी। मैंने अपने माता-पिता को भी मना लिया था। मेरी शादी तो होने से रही, मैं आईवीएफ से बच्चा करूंगी।' स्वरा ने आगे बताया कि उनके माता-पिता ने उनकी इच्छा का विरोध नहीं किया। उन्होंने अपनी बेटी का साथ दिया, हालांकि साथ ही उन्हें आईवीएफ के रास्ते में आने वाली मुश्किलों के बारे में समझाया। स्वरा ने अपने माता-पिता के बारे में कहा, 'बेचारे मेरे पैरेंट्स, बड़े स्वीट लोग हैं। उन्होंने कहा कि सुनो, यह बहुत चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन अगर तुम यही चाहती हो तो ठीक है।'

दिलजीत दोसांझ: 'बड़े-बड़े कलाकार भी घबरा जाते हैं', राहत फतेह अली खान ने सिंगर को लेकर क्यों कही ऐसी बात?

विज्ञापन

स्वरा ने कराया आईवीएफ
इसके बाद स्वरा ने बताया कि उन्होंने अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए आईवीएफ की कोशिश भी की। उन्होंने आईवीएफ के दो राउंड करवाए, लेकिन दोनों बार उन्हें सफलता नहीं मिली। स्वरा ने कहा, 'मैं सच में बच्चा चाहती थी और अपनी फैमिली चाहती थी। मैंने आईवीएफ के दो राउंड किए, लेकिन हुआ नहीं।'

स्वरा का यह खुलासा 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सामने आया है, जिसे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं।

rise and fall 2 Swara Bhaskar Wanted to become mother by IVF tried two times Parents give advice
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram @swarabhasker
शहजाद पूनावाला से हुआ मतभेद
शो में स्वरा निजी जिंदगी के अनुभवों के अलावा अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं। शो शुरू होने के शुरुआती दिनों में ही उनका को-कंटेस्टेंट शहजाद पूनावाला के साथ कई मुद्दों पर मतभेद देखने को मिला है। दोनों के बीच हुई बहसों ने शो के दर्शकों का ध्यान खींचा।

rise and fall 2 Swara Bhaskar Wanted to become mother by IVF tried two times Parents give advice
फहाद अहमद और स्वरा भास्कर  - फोटो : सोशल मीडिया
कब हुई स्वरा की शादी?
स्वरा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने राजनेता फहाद अहमद से शादी की है। दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम राबिया है। 

'राइज एंड फॉल सीजन 2' प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर फ्री में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed