फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Richa Chadha talks about her daughter Zuneyra and shared the kind of bond she wishes to have with baby girl

Richa Chadha: बिटिया जुनैरा के साथ कैसा रिश्ता बनाना चाहती हैं ऋचा? कहा- मैं चाहती हूं कि जब वह बड़ी हो तो...

Thu, 19 Dec 2024 09:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 Dec 2024 09:22 AM IST
सार

Richa Chadha: ऋचा चड्ढा इन दिनों अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान वे अपनी निजी जिंदगी पर भी बात करती नजर आईं।

विज्ञापन
Richa Chadha talks about her daughter Zuneyra and shared the kind of bond she wishes to have with baby girl
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' 18 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। अभिनेत्री हाल ही में इस फिल्म के बारे में बात करती नजर आईं। इस फिल्म के जरिए ऋचा ने बतौर निर्माता डेब्यू किया है। अभिनेत्री इस फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी पर चर्चा करती दिखीं। उन्होंने अपनी बेटी जुनैरा इदा फजल के बारे में बात की और बताया कि वे बिटिया के साथ कैसा रिश्ता बनाना चाहती हैं।

विज्ञापन

Richa Chadha talks about her daughter Zuneyra and shared the kind of bond she wishes to have with baby girl
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या बोलीं ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा को इस साल दोहरी खुशी मिली हैं। निजी जिंदगी में जहां उनके घर बिटिया का जन्म हुआ। वहीं, प्रोफेशनल फ्रंट पर उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म आई है। बेटी जुनैरा को लेकर ऋचा चड्ढा ने बताया कि वे कैसा रिश्ता चाहती हैं। जूम के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि मेरी बेटी जब बड़ी हो तो मेरे से फ्रेंक रहे। मुझसे दोस्ती वाला रिश्ता रखे, खुलकर बात करे और एक भरोसेमंद रिश्ता बना रहे'।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी मां के साथ रिश्ते से की तुलना
ऋचा चड्ढा ने अपनी बेटी जुनैरा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अपनी मां से तुलना की। अपनी मां के साथ अपने रिश्ते की तुलना करते हुए ऋचा ने कहा कि उन दोनों का रिश्ता ईमामनदारी और व्यवहारिकता से भरा है। ऋचा चड्डा ने माना कि उनकी मां ने उन्हें भरपूर आजादी दी और इसी उम्मदी है कि बड़ी होकर उनकी बेटी का रिश्ता भी उनके साथ ऐसा रहेगा।

विज्ञापन

Richa Chadha talks about her daughter Zuneyra and shared the kind of bond she wishes to have with baby girl
गर्ल्स विल बी गर्ल्स - फोटो : सोशल मीडिया

बेटी को नहीं लगेगी वीडियो गेम की लत
अभिनेत्री से जब पूछा गया कि उनके मुताबिक जुनैरा को किस तरह का सिनेमा पसंद आएगा? इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उनकी बेटी को अलग-अलग तरह की फिल्में पसंद आएंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें और अली फजल दोनों को इस बारे में उम्मीद है कि जुनैरा को वीडियो गेम की लत नहीं लगेगी, बल्कि वह अलग-अलग किस्म के सिनेमा क लुत्फ उठाएगी। बता दें कि ऋचा चड्ढा ने इस साल जुलाई में बेटी को जन्म दिया। वहीं, फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' की बात करें तो यह प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed