फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Richa Chadha disclosed fact about Shakeela biopic

एडल्ट स्टार शकीला की बायोपिक को लेकर ऋचा चड्ढा ने कही बड़ी बात, बोल्ड लुक बटोर चुका है सुर्खियां

Sat, 22 Sep 2018 01:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadha disclosed fact about Shakeela biopic
'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'फुकरे' और 'लव सोनिया' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों दक्षिण भारत की जानी-मानी एल्डल स्टार शकीला की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों इस बायोपिक में ऋचा चड्ढा के लुक का खुलासा हुआ था। शकीला के किरदार में नजर आईं ऋचा चड्ढा के लुक को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस बायोपिक की शूटिंग भी इन दिनों जोरों पर है। 
विज्ञापन


इस बीच ऋचा चड्ढा ने शकीला की बायोपिक के हिट होने को लेकर बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि अगर कोई भी फिल्म सुपरहिट होती है तो दर्शक निर्देशक की सराहना करते हैं और अगर फिल्म फ्लॉप हो जाती है तो फिल्म के कलाकारों को आलोचना झेलनी पड़ी है। ऋचा ने यह बात मीडिया के उस सवाल पर कही जब उनसे पूछा गया कि शकीला की बायोपिक को लेकर वह दर्शकों से क्या उम्मीद करती हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि शकीला 90 के दशक की साउथ की सबसे मशहूर एडल्ट स्टार थीं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम  और कन्नड जैसी भाषी कई फिल्मों में काम किया है। वहीं ऋचा चड्ढा की अखिरी फिल्म की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'लव सोनिया' में नजर आई थीं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed