सोशल मीडिया: रिया कपूर ने कहा- मुझे नहीं है करवा चौथ पर विश्वास, बढ़ावा देना नहीं चाहती
फिल्म निर्माता और स्टाइलिस्ट रिया कपूर का कहना है कि उन्हें करवा चौथ पर विश्वास नहीं है। उनका कहना है कि वह और उनके पति करण बुलानी इस त्योहार से सहमत नहीं है। रिया ने कहा कि करवा चौथ की भावना ऐसी नहीं है कि मैं और मेरे पति करण इससे सहमत हों।
विस्तार
फिल्म निर्माता और स्टाइलिस्ट रिया कपूर का कहना है कि उन्हें करवा चौथ पर विश्वास नहीं है। उनका कहना है कि वह और उनके पति करण बुलानी इस त्योहार से सहमत नहीं है। रिया ने कहा कि करवा चौथ की भावना ऐसी नहीं है कि मैं और मेरे पति करण इससे सहमत हों। इतना ही नहीं, उनका साफ कहना है कि वह करवा चौथ को बढ़ावा नहीं देना चाहती हैं। रिया कपूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं और उन्होंने करवा चौथ को लेकर इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा की है।
रिया ने यह अपील उन ब्रांड्स से की है जो उन्हें करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए अप्रोच कर रहे थे। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, नमस्ते। रविवार मुबारक हो। करवा चौथ के गिफ्ट या कोलेबोरेशन के लिए कृपया संपर्क न करें। यह ऐसा त्योहार नहीं है, जिसमें मेरा और करण का विश्वास है। उन्होंने आगे लिखा कि वह और उनके पति इस त्योहार को मनाने वाले अन्य जोड़ों का सम्मान करते हैं और इस त्योहार के उत्सव का आनंद भी लेते हैं।
लेकिन उनका इस त्योहार पर भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि वह इस त्योहार को बढ़ावा नहीं देना चाहती हैं। उन्होंने लिखा, मैं वास्तव में उस भावना से सहमत नहीं हूं, जिससे यह त्योहार आता है। उन्होंने कहा, कुछ लोग मुझे करवा चौथ नहीं मनाने के लिए मूर्ख कह रहे हैं। हम एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं तो यह अच्छा है। अजनबी मुझे यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसे करना है, क्योंकि यह मेरा पहला करवा चौथ है। जी नहीं, धन्यवाद। गौरतलब है कि एक-दूसरे को 12 साल तक डेट करने के बाद रिया और करण ने इसी साल अगस्त में शादी की थी।
इससे पहले दशहरे के शुभ दिन पर रिया कपूर ने फैंस को इंस्टाग्राम पर पति करण बुलानी के साथ नए घर की एक झलक दिखाई थी। वह अपने नए घर में पूजा की रस्में निभाते हुए दिख रही थीं। उन्होंने कैप्शन लिखा था, नया घर। नई यादें.. हैप्पी दशहरा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। उनकी शादी में जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर सहित पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था।