Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह केस में क्लीन चिट मिलने के बाद रिया का पहला पोस्ट, लिखा- 'अब चैप्टर 2 शुरू हुआ'
Rhea Chakraborty Chapter2 Begins Now: अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की तरफ से क्लीन चिट मिल चुकी है। इसके बाद रिया ने पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
विस्तार
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती का नाम घसीटा गया था। रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे। दिवंगत एक्टर सुशांत के फैंस ने सोशल मीडिया पर रिया और उनके परिवार को काफी ट्रोल किया। हालांकि, कई साल बाद हाल ही में सीबीआई ने इस मामले में रिया को क्लीन चिट दे दी है। इसके बाद रिया ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है।
नए सिरे से शुरू की जिंदगी
रिया चक्रवर्ती ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में काफी इमोशनल मैसेज लिखा है। उन्होंने अपने भाई के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। रिया की इस फोटो और कैप्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस केस में क्लीन चिट मिलने के बाद वे कितनी राहत महसूस कर रही हैं और जिंदगी को फिर नए सिरे से शुरू करने को तैयार हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Gauahar Khan: गौहर खान के घर फिर से गूंजेगी बच्चे की किलकारी, आ रहा है गाजा बेबी 2
नेटिजन्स ने दीं शुभकामनाएं
रिया ने लिखा है, 'बेबी ब्रो, चैप्टर 2 अब शुरू हो रहा है'। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी बनाया है। पोस्ट में उन्होंने भाई शोविक को टैग किया है। रिया और शोविक की इस तस्वीर पर नेटिजन्स प्यार लुटा रहे हैं। उन्हें करियर और जिंदगी में सफल होने की दुआ दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्यार, रोशनी और खूब सारी मजबूती तुम दोनों के लिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों भाई-बहन एक-दूसरे के लिए हिम्मत हो। यह प्यार बना रहे। चैप्टर 2 शानदार हो'।
Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) द्वारा साझा की गई पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का लगा था आरोप
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत रिलेशनशिप में थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद साल 2020 में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। उनका मीडिया ट्रायल हुआ। उन पर सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने जैसा गंभीर आरोप लगा। बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की क्लोजर रिपोर्ट में सुशांत की मौत की असल वजह सुसाइड बताई गई है।
यह खबर भी पढ़ें:
Vineet Kumar Singh Exclusive: सिर्फ एक नाम सुन विनीत ने साइन कर ली 'जाट', रणदीप हुड्डा को बताया सिक्योर एक्टर