नागा चैतन्य-सामंथा तलाक: राम गोपाल वर्मा ने शादी को 'मौत' और तलाक को 'पुनर्जन्म' बताया, कहा -शादी एक बीमारी है
इसी बीच फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने शादी और तलाक को लेकर एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने ‘शादी को मौत और तलाक को पनर्जन्म’ बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री सामंथा प्रभु और हीरो नागा चैतन्य के रिश्ते में दरार की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई थीं। 2 अक्तूबर को सामंथा और नागा ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी।दोनों के फैसले से नागार्जुन भी काफी दुखी हैं। वहीं, इसी बीच फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने शादी और तलाक को लेकर एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में राम गोपाल वर्मा ने ‘शादी को मौत और तलाक को पनर्जन्म’ बताया है।
उन्होंने शादी और तलाक को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किये। राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि शादी को नहीं, तलाक को सेलिब्रेट करना चाहिए। उन्होंने कहा, शादी मौत है और तलाक पुनर्जन्म। अपने इस ट्वीट के साथ राम गोपाल वर्मा ने एक पुराने वीडियो का लिंक भी शेयर किया है, जिसमें वो ये सारी बातें बोलते दिख रहे हैं। राम गोपाल वर्मा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, शादी ब्रिटिश का नियम है, तलाक आजादी है। उन्होंने कहा, शादी हिटलर है, जो युद्ध का जन्म है। तलाक गांधी जी की जीती हुई आजादी है।
राम गोपाल वर्मा ने शादी को बताया 'बीमारी'
राम गोपाल वर्मा ने लिखा, शादी एक बीमारी है और तलाक इलाज है। उन्होंने कहा कि तलाक शादी से ज्यादा इन्जॉय किया जाना चाहिए, क्योंकि शादी में आपको पता नहीं होता है कि आपको क्या मिल रहा है। जबकि तलाक में आप इससे बाहर आते हो। ट्विटर पर अपने ट्वीट्स की सीरीज में राम गोपाल वर्मा ने कहा, शादियां नरक के समान है और तलाक स्वर्ग के। उन्होंने लिखा, ज्यादातर शादियां बहुत कम समय तक ही टिकती हैं। एक असली संगीत समारोह तलाक के बाद भी होना चाहिए, जहां पर नाच-गाकर लोग इसे इन्जॉय कर सकें।
आपको बता दें कि सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने तलाक की जानकारी दी थी। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी।