फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   review of 2013 cannes film festival

कान में कुछ यूं रहा हमारा प्रदर्शन

Tue, 28 May 2013 05:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 28 May 2013 05:50 PM IST
विज्ञापन
review of 2013 cannes film festival

फ्रांस में हुआ कान फिल्म फेस्टिवल खत्म हो गया है। 12 दिन चले इस फिल्म फेस्टिवल से ज्यादातर खबरें भारतीय अभिनेत्रियों की पोशाकों को लेकर आयीं। लेकिन कान में इसके अलावा भी बहुत कुछ था। यह एक किस्म की खुशखबरी है कि कान में हमारी फिल्मों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


कान फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्रियों द्वारा पहनी गयी पोशाकों के अलावा सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय को परोसे गए भोजन की हुई। अमिताभ बच्चन को नॉनवेज खाना परोसा गया तो कुछ भारतीयों को ठंडे समोसे और गर्म कोल्ड ड्रिंक ऑफर हुई।
विज्ञापन


इन सब बातों के लिए कान में हमारे लिए कुछ ऐसा भी रहा जिसे पूरी दुनिया के फिल्म मेकर्स ने न सिर्फ देखा बल्कि सराहा भी। इंडस्ट्री के हर बड़े कलाकार ने इस काय्रक््रम में शिरकत की। आइए जानते हैँ क्या रहा कान में हमारे लिए खास।
विज्ञापन
विज्ञापन


'द लंच बॉक्स' ने जीता अवॉर्ड


अनुराग कश्यप का सिनेमा कान में भी सराहा गया। कश्यप की फिल्म 'द लंच बॉक्स' ने 66 वें कॉन फिल्म फेस्टिवल में 'क्रिटिक्स वीक च्वॉइस अवार्ड' जीत लिया है। यह फिल्म मुंबई में खाना बेच रहे डब्बे वालों को लेकर बनाई गई है। किस तरह से डब्बे वाले की गलती के चलते दो अंजान लोग एक दूसरे के करीब आते हैं और उनमें प्यार हो जाता है।

इस फिल्म के निर्माण में 'नो मैंस लैंड' की टीम और हॉलीवुड के दो निर्माताओं ने अनुराग का पूरा साथ दिया है। रितेश बत्रा की इस फिल्म में इरफान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, निमरत कौर ने अभिनय किया है।

'बांबे टॉकीज' और 'अगली' भी चर्चा में


भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर बनायी गयी फिल्म 'बांबे टाकीज' भी कॉन फिल्म फेस्टिवल में दिखायी गयी। इस फिल्म को चार निर्देशकों अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करन जौहर ने मिलकर निर्देशित किया। अनुराग कश्यप की एक और आने वाली फिल्म 'अगली' का प्रमोशन भी कान में किया गया।

कुछ छोटी फिल्में भी प्रदर्शित

बॉबी पुष्यकर्ण निर्देशित शार्ट फिल्म 'जिंदगी बहुत खूबसूरत है' को भी कान फिल्म फेस्टिलव में प्रदर्शित किया गया। बाल कलाकार अथित नाइक की डाक्टयूमेंट्री फिल्म 'द गर्ल इन इ वुड़स' कान महोत्सव में प्रदर्शित की गयी।

शर्लिन ने किया 'कामसूत्र' का प्रमोशन

शर्लिन चोपड़ा ने कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। देसी अंदाज में नजर आईं शर्लिन ने यहां पर उनकी आने वाली फिल्म 'कामसूत्र 3' डी का प्रमोशन किया। यहां पर इस फिल्म की कुछ झलकियां दिखायी गयीं।

पुरस्कृत हुईं दुनिया भर की फिल्में



12 दिनों तक चले इस फिल्म महोत्सव में फ्रांसीसी-ट्यूनीशियाई निर्देशक एब्डेलातिफ केशिचे की फिल्म 'ला वाइ डी एडीले-चैपिट्री 1 एंड 2' को प्रतिष्ठित पामे डी ओर पुरस्कार दिया गया। फिल्म की कहानी एक किशोर उम्र की युवती के बारे में है, जिसे अपने से बड़ी एक महिला से प्रेम हो जाता है।

कोएन ब्रदर्स निर्देशित फिल्म 'इनसाइड लेल्विन डेविस' को रनर-अप का ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडली की पसंद से दिया जाने वाला पुरस्कार जूरी प्राइज जापानी निर्देशक हिरोकाजु कोरे-एदा की फिल्म 'लाइक फादर लाइक सन' को दिया गया।


अभिनेता ब्रूस डर्न को फिल्म 'नेब्रास्का' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अर्जेटीना मूल की फ्रांसीसी अभिनेत्री बेरेनीस बेजो को फिल्म 'द पास्ट' के लिए दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक का पुरस्कार फिल्म 'तिआन झू डिंग' के लिए चीनी पटकथा लेखक जिया जांके को दिया गया।

समारोह की शुरुआत हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्दो डिकैप्रियो की फिल्म 'द ग्रेट गेट्सबी' के प्रदर्शन से हुई और समापन निर्देशक जेरोम साले की फिल्म 'जुलू' से किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed