फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Revealed: Mallika Sherawat had a fight with Emraan Hashmi on the sets of Murder talks with each other were closed

खुलासा: मर्डर के सेट पर मल्लिका शेरावत का हुआ था इमरान हाशमी से झगड़ा, एक-दूसरे से बातचीत थी बंद

Sat, 13 Nov 2021 12:17 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 13 Nov 2021 12:17 AM IST
सार

कई सालों के बाद अब मल्लिका शेरावत ने खुलासा करते हुए बताया है कि इमरान हाशमी और वो सेट पर एक-दूसरे से बातचीत तक नहीं करते थे।

विज्ञापन
Revealed: Mallika Sherawat had a fight with Emraan Hashmi on the sets of Murder talks with each other were closed
मल्लिका शेरावत, इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इमरान हाशमी ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें बॉलीवुड में सीरियल किसर के रूप में जाना जाता था तो वहीं मल्लिका शेरावत का नाम उन दिनों बॉलीवुड की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार था। इन दोनों ने साथ में साल 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ में काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच काफी बोल्ल्द सींस फिल्माए गए थे। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया था।  

विज्ञापन

मल्लिका शेरावत ने किया खुलासा  

कई सालों के बाद अब मल्लिका शेरावत ने खुलासा करते हुए बताया है कि इमरान हाशमी और वो सेट पर एक-दूसरे से बातचीत तक नहीं करते थे। मंदिरा बेदी के शो में खुलासा करते हुए मल्लिका ने कहा था, ‘बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं जो चाहते हैं कि जैसे ही वो सेट पर आए उन्हें कुर्सी मिले। लेकिन मैंने ऐसा कभी नहीं किया, उल्टा इन सब चीजों को लेकर मेरी कई बार मेरे सह-कलाकारों के साथ लड़ाई भी हुई है।  

विज्ञापन

Revealed: Mallika Sherawat had a fight with Emraan Hashmi on the sets of Murder talks with each other were closed
मल्लिका शेरावत, इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान हाशमी के साथ हुआ था झगड़ा  

मल्लिका शेरावत ने बताया कि आज वो सब मजाक लगता है। लेकिन उस दौरान हम सब बच्चे थे। इमरान हाशमी के साथ भी मेरा एक ऐसा ही झगड़ा हुआ था। ये झगड़ा हमारा फिल्म मर्डर के दौरान हुआ था। हम दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करते थे’। मल्लिका ने इस बातचीत में आगे कहा, ‘हम दोनों में ही उस वक्त बहुत बचपना था। ये सब शायद फिल्म की शूटिंग के खत्म होने के बाद हुआ था।  

Revealed: Mallika Sherawat had a fight with Emraan Hashmi on the sets of Murder talks with each other were closed
मल्लिका शेरावत, इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

कई चीजों को लेकर हुआ मनमुटाव 

मल्लिका शेरावत ने बताया कि हम लोगों के बीच मनमुटाव था। लेकिन मैं यही कहूंगा कि इमरान हाशमी बहुत कमाल के सह-कलाकार हैं। इमरान बहुत ही प्यारे इंसान हैं। मैं अब उन चीजों के बारे में सोचकर हंसती हूं कि हम कैसा करते थे। उस दौरान ये खबर बहुत चली भी थी कि मल्लिका इमरान हाशमी के बजाय एक सांप को किस करना पसंद करेंगी और यहां तक कि किसिंग सीन पर भद्दी टिप्पणियां भी की गई थीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed