Dharmendra-Dimple Kapadia: 31 साल बाद साथ दिखेंगे धर्मेंद्र-डिंपल, कबीर सिंह से भी फिल्म का खास कनेक्शन
'बटवारा', 'मैदान-ए-जंग' और 'गंगा तेरे देश में' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र की जोड़ी जल्द ही फिल्मी पर्दे पर वापसी करने वाली है।
विस्तार
अपने जमाने के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाने वाले बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र एक बार फिर धीरे-धीरे फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। जहां पहले ही साफ हो गया है कि अभिनेता श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं अब खबर है कि धर्मेंद्र जल्द ही बॉलीवुड के 'कबीर सिंह' यानी शाहिद कपूर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा खास यह है कि धर्मेंद्र फिल्म में 'बटवारा', 'मैदान-ए-जंग' और 'गंगा तेरे देश में' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ नजर आने वाले हैं। खबरों में दावा किया जा रहा है कि किसी जमाने में सुपरहिट रही यह जोड़ी फिल्मी पर्दे पर जल्द ही लोगों का मनोरंजन करने के लिए वापसी करने जा रही है।
अपने जमाने की कई एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया ने एक साथ कई फिल्मों में स्क्रीन स्पेस साझा किया है। जहां दर्शक इन दोनों की जोड़ी को पुरानी फिल्मों में देखकर अपना मनोरंजन करते हैं, वहीं खबरों के अनुसार अब तीन दशक से भी अधिक समय के बाद, यह जोड़ी पर्दे पर फिर से वापसी के लिए पुरी तरह से तैयार है। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म में स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। इस फिल्म की कहानी कथित तौर पर एक रोबोट-थीम वाली रोमांटिक कॉमेडी होगी, जिसमें अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सेनन भी हैं।
H R Keshava Murthy: पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस फिल्म के मुख्य कलाकार फिलहाल राजस्थान में इसकी शूटिंग कर रहे हैं। अपने बयान में वह बोला, 'फिल्म की टीम ने 15 दिसंबर को जैसलमेर के एक महलनुमा हेरिटेज होटल में फिल्म के पहले शेड्यूल की शुरुआत कर दी है। यह 22 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके बाद, टीम दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए देश के उत्तरी हिस्से में रवाना होगी। सूत्रों के मुताबिक, 'निर्माता इस बात पर अभी विचार करेंगे कि इसे चंडीगढ़ या दिल्ली कहां फिल्माया जाएगा।'
95th Academy Awards: ऑस्कर में धमाल मचाएंगी 'छेलो शो' और 'आरआरआर', 'कांतारा' को भी मिल सकता है मौका
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति सेनन फिल्म में पहली बार एक रोबोट की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म शाहिद के साथ उनका पहला प्रोजेक्ट होगी। इस फिल्म में शाहिद के एक रोबोटिक विशेषज्ञ की भूमिका निभाने की बात कही जा रही है। सूत्र ने आगे कहा, 'यह एक मजेदार फिल्म है। धर्मेंद्र की तबियत ठीक नहीं है इसलिए, उन्हें युवा कलाकारों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलता है। लेकिन यह तारीफ के काबिल है कि 87 साल की उम्र में भी वह सिंगल टेक से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं।'
Dulquer Salmaan: परियों की कहानी से कम नहीं है दुलकर सलमान और अमल की लव स्टोरी, इस तरह हुई थी पहली मुलाकात
वर्कफ्रंट की बात करें तो डिंपल कपाड़िया को आखिरी बार अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' में देखा गया था। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया को एक अहम किरदार में देखा गया था। वहीं धर्मेंद्र ने बीते दिनों अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'इक्कीस' का एलान किया है, जिसमें उनके साथ अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा दिखाई देंगे।
Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने बांधे कटरीना की तारीफों के पुल, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से कर डाली तुलना